Indian Army Agniveer Result 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट joinindianarmy.nic.in पर होगा जारी, Direct Link से ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड

Indian Army Agniveer Result News 2025: भारतीय सेना ने अभी तक अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम आज यानी 22 जुलाई को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर घोषित किया जाएगा। लिखित परीक्षा 10 जुलाई को हुई थी। अब लाखों युवा अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 3:42 PM
Story continues below Advertisement
Indian Army Agniveer Result News 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी किया जाएगा

Indian Army Agniveer Result News 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी होने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया है, वे परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। यह परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई, 2025 तक आयोजित की गई थी। यह कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 13 विभिन्न भाषाओं में आयोजित किया गया था।

जिन उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में हिस्सा लिया था, वे अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य भारतीय सेना में लगभग 25,000 पदों को भरना है। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 13 भाषाओं (अर्थात अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया) में आयोजित की गई थी। आवेदन की कैटेगरी के अनुसार, उम्मीदवारों को एक घंटे में 50 प्रश्नों या दो घंटे में 100 सवालों के जवाब देने थे।

25,000 पदों पर होगी भर्ती


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह एग्जाम अग्निवीर भर्ती 2025 चक्र का हिस्सा है, जो 12 मार्च से शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य भारतीय सेना में लगभग 25,000 पदों को भरना है। इस भर्ती में विभिन्न कैटेगरी में पुरुष उम्मीदवारों के लिए पद शामिल हैं। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक आर्मी अग्निवीर भर्ती पोर्टल से भारतीय सेना अग्निवीर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की योग्य महिला उम्मीदवारों के लिए एक समर्पित महिला सैन्य पुलिस कैगेटरी भी है। लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जून को जारी किए गए थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रिजल्ट जल्द ही पीडीएफ/एक्टिव लिंक मोड में घोषित किया जाएगा।

कब जारी होगा रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम आज यानी 22 जुलाई को घोषित किया जाएगा। लिखित परीक्षा 10 जुलाई को हुई थी। अब लाखों युवा अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- AP EAMCET 2025 : फेज 1 सीट एलॉटमेंट लिस्ट आज होगी जारी, इस तरह करें चेक

फिजिकल टेस्ट के लिए रैली 8 या 9 नवंबर से शुरू होगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा, सैनिक टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और महिला पुलिस के पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर के पदों पर भी भर्तियां होंगी।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Jul 22, 2025 3:42 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।