TN 10th Results 2026 OUT: तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन्स (TNDGE) ने आज, 20 मई, 2026 को टीएन 10वीं कक्षा एसएसएलसी रिजल्ट्स 2026 की घोषणा कर दी है। इस साल 94.31% छात्रों ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफलता दर्ज की है। यह पिछले साल के 93.80% से थोड़ी बेहतर है। तमिलनाडु एसएसएलसी 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया। इस साल 10वीं कक्षा में लड़कियों का पास परसेंटेज जहां 96.47% रहा है, वहीं लड़कों का पास परसेंटेज 92.15% दर्ज किया गया।
टीएनडीजीई 2018 से राज्य में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले छात्रों के नामों की घोषणा नहीं करता है। हालांकि, रिजल्ट की घोषणा के दौरान छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े अन्य जरूरी आंकड़े जारी किए जाते हैं, जैसे कुल पास पर्सेंटेज, लड़के और लड़कियों के प्रदर्शन के आंकड़े और पास पर्सेंटेज के साथ राज्य के टॉपर जिलों के नाम। इस साल राज्य का पुदुक्कोट्टई जिला 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 में टॉपर बना है। इस राज्य का पार्सेंटेज 97.57%। तमिलनाडु बोर्ड ने 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 के टॉप 5 जिलों के नाम पास पर्सेंटेज के साथ घोषित किए हैं। इसमें 97.54% के साथ शिवगंगा जिला दूसरे नंबर पर है। जबकि, इसके बाद तंजावुर (97.41%), त्रिची (97.31%) और कन्याकुमारी (97.30%) के नाम हैं।
शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट्स, dge.tn.gov.in और tnresults.nic.in के जरिए अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं। वे टीएनडीजीई द्वारा दी गई DigiLocker और SMS सुविधा के जरिए भी अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं। ध्यान रखें, टीएन एसएससलसी ऑनलाइन रिजल्ट असल में मार्कशीट नहीं है। ऑनलाइन रिजल्ट का प्रिंटआउट एक प्रोविजनल मार्कशीट की तरह काम करेगा, हालांकि, यह नहीं माना जा सकता कि इसमें कोई गलती नहीं है।
टीएन एसएससलसी मार्कशीट में ये चीजें देखें
पर्सनल डिटेल्स : स्टूडेंट्स अपने नाम, एग्जाम सेंटर का नाम, जन्म की तारीख, पिता का नाम और स्पेलिंग वगैरह एडमिट कार्ड से मिला सकते हैं और पक्का कर सकते हैं कि वे सही हैं।
स्पेलिंग : स्टूडेंट के नाम से लेकर एग्जाम सेंटर तक, सब कुछ सही लिखा होना चाहिए, अगर कोई गलती होती है, तो इससे भविष्य पर असर पड़ सकता है।
अगर आपको ऑनलाइन रिजल्ट में कोई गलती मिलती है, तो जल्द से जल्द अधिकारियों को बताएं।
तमिलनाडु बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
छात्रों को मिलेगा री-इवैल्यूएशन का मौका
तमिलनाडु बोर्ड आंसर शीट में किसी भी गलती के लिए रिव्यू कराने की इच्छा रखने वाले छात्रों को री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका देता है। री-इवैल्यूएशन के लिए बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अपनी पहली कोशिश में 10वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाने वाले छात्रों के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम आयोजित करता है।