Get App

UBSE UK Board Result 2026: कल सुबह 11 बजे हाथ में होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैस देखें अपने नंबर

UBSE UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा। छात्र अपने नंबर बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। आइए जानें कैसे और कहां जारी होगा रिजल्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2026 पर 12:18 PM
UBSE UK Board Result 2026: कल सुबह 11 बजे हाथ में होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैस देखें अपने नंबर
यूकेबीएसई 25 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे यूके बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जारी करेगा।

UBSE UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्ष की परीक्षा देने वाले 2.16 लाख से अधिक छात्रों के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यूकेबीएसई शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे यूके बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने नंबर बोर्ड द्वारा तय निर्धारित स्रोतों से देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए आज ही अपना एडमिट कार्ड निकाल कर सामने रख लें।

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत और सभापति डॉ. मुकुल सती बुकलेट के साथ परिणाम जारी करेंगे। 25 अप्रैल को ही वर्ष 2026 की सुधार परीक्षा द्वितीय का परिणाम भी घोषित होगा। सिमल्टी ने बताया कि इस बार छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत सभी स्कूलों को अलग-अलग पोर्टल और पासवर्ड दिए जाएंगे। इससे बच्चे अपने स्कूल में ही आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी परिणाम 10 बजे ही अपलोड कर दिया जाएगा।

इस साल यूके बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तराखंड 23 फरवरी से 20 मार्च 2026। जबकि 12वीं के छात्रों ने 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच परीक्षा दी थी। बोर्ड की परीक्षाओं के लिए पूरे राज्य में 1261 केंद्र बनाए गए थ। इसमें हाईस्कूल के 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थीयों ने परीक्षा दी थी। वहीं, इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे।

यूके बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र छात्राएं अपना परिणाम रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर और एसएमएस से भी चेक कर सकेंगे।

digilocker.gov.in पर लॉग इन करें।

'SSC मार्क शीट' या 'INTER मार्कशीट' टैब पर क्लिक कर।

'उत्तराखंड SSC परीक्षा' या 'उत्तराखंड INTER परीक्षा' सेक्शन में जाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें