UP Board 10th Result 2026 Topper: 10वीं में तीसरे स्थान पर तीन टॉपर, ऋषभ साहू टॉप 3 में जगह बनाने वाले अकेले छात्र

UP Board 10th Result 2026 Topper: यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। बोर्ड ने प्रदेश में टॉप 3 छात्रों की सूची भी जारी की है। 10वीं कक्षा में तीसरे स्थान पर तीन छात्र रहे हैं। इनमें दो छात्राएं और एक छात्र है। आइए जानें इन सभी छात्रों का बोर्ड परीक्षा में कैसा प्रदशन रहा

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 9:52 PM
Story continues below Advertisement
यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में टॉप 3 छात्रों में परि वर्मा, ऋषभ साहू और अर्पिता शामिल हैं।

UP Board 10th Result 2026 Topper: यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम आज शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने 10वीं कक्षा के टॉपर की लिस्ट भी जारी की है। बोर्ड ने टॉप 3 छात्रों की घोषणा की है। यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में टॉप 3 छात्रों में परि वर्मा, ऋषभ साहू और अर्पिता शामिल हैं। तीनों छात्रों ने 10वीं कक्षा में 97.33% अंक किए हैं।

10वीं कक्षा में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाले परि और ऋषभ ने जहां गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। वहीं, अर्पिता ने साइंस और सोशल साइंस में सबसे ज्यादा 99 अंक प्राप्त किए हैं। तीनों छात्रों को 600 में से 584 नंबर मिले हैं। इनमें अर्पिता सीतापुर की हैं, ऋषभ साहू झांसी के और परि वर्मा बाराबंकी की हैं।

Pari-marksheet

गौर करने वाली बात ये है कि यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉप तीन स्थान पर रहे छात्रों के बीच नंबरों का मामूली अंतर है। जैसे टॉपर अंशिका और कशिश ने 600 में से 587 अंक पाकर पहला स्थान पाया। वहीं, दूसरे स्थान पर रहीं अदिती को 600 में से 585 अंक मिले हैं। जबकि तीसरे स्थान पर रहे तीनों छात्रों को 584 नंबर मिले हैं। हालांकि इन सभी छात्रों को सभी विषयों में A1 ग्रेड मिली है।

arpita-marksheetयूपी बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉपर में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान पाने ऋषभ की उपलब्धि को खास माना जा रहा है। दरअसल, ऋषभ अकेले छात्र हैं जो यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉप 3 पोजीशन पर कब्जा जमा सके हैं। इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉप 3 लिस्ट में छात्राओं का ही वर्चस्व है।

Rishabh-marksheetयूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल करने वाले ऋषभ राज्य के साथ-साथ अपने जिले झांसी के भी टॉपर हैं। उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति रही है। रोजाना पूरे अनुशासन के साथ पढ़ाई और रिवीजन की बदौलत उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, टीचर्स और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है।


UP बोर्ड के नतीजों में अलग-अलग प्रकार के स्कूलों का प्रदर्शन कुछ इस तरह रहा—

सरकारी स्कूल

हाईस्कूल: 87.93% छात्र पास

इंटरमीडिएट: 83.17% छात्र पास

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय

हाईस्कूल: 86.98% छात्र पास

इंटरमीडिएट: 78.98% छात्र पास

प्राइवेट स्कूल

हाईस्कूल: 92.32% छात्र पास (सबसे बेहतर प्रदर्शन)

इंटरमीडिएट: 81.00% छात्र पास

UP Board 10th Second Topper Aditi: यूपी बोर्ड की इस टॉपर को गणित में मिले हैं 100 में से 100, लड़कियां 10वीं में भी रहीं आगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।