Get App

UGC NET Admit card 2026: एनटीए ने जारी किया प्रवेश पत्र, आधिकारिक वेबसाइट से लॉगइन क्रेडेंशियल डाल कर डाउनलोड करें

UGC NET Admit card 2026: एनटीए ने 22 जून से शुरू हो रही यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें इसे डाउनलोड करने का तरीका

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 3:00 PM
UGC NET Admit card 2026: एनटीए ने जारी किया प्रवेश पत्र, आधिकारिक वेबसाइट से लॉगइन क्रेडेंशियल डाल कर डाउनलोड करें
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून, 2026 तक सीबीटी मोड में होगी।

UGC NET Admit card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षाएं 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून, 2026 को होने वाली आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एडमिट कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और दूसरे लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड पर चेक करें ये जानकारी

परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए अपने नाम, फोटो, एग्जाम की तारीख, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी को ध्यान से चेक कर लें। इसमें कोई भी गलती मिलने पर तुरंत संबंधित स्रोत पर जानकारी दें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें

कैंडिडेट अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें