Get App

UK Board 10th Toppers List 2026: 10वीं कक्षा में अक्षत के साथ ईशांत, भूमिका और योगेश बने उत्तराखंड के टॉपर, टॉप 3 छात्रों में बस 1-2 नंबरों का अंतर

UK Board 10th Toppers List 2026: यूके बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही बोर्ड राज्य के टॉप 25 छात्रों की सूची भी जारी की है। इस साल 10वीं कक्षा में टॉप 3 में रहे अक्षत, ईशांत, भूमिका और योगेश के नंबरों में मात्र 1-2 अंकों का अंतर है। आइए जानें किसे मिले कितने नंबर

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2026 पर 12:55 PM
UK Board 10th Toppers List 2026: 10वीं कक्षा में अक्षत के साथ ईशांत, भूमिका और योगेश बने उत्तराखंड के टॉपर, टॉप 3 छात्रों में बस 1-2 नंबरों का अंतर
अक्षत गोपाल ने 98.20% (491/500) अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

UK Board 10th Toppers List 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने हाई स्कूल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया। इस साल 10वीं कक्षा में 98.20% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने प्रदेश के टॉप 25 छात्रों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

टॉपरों के बीच मुकाबला कड़ा

इस साल उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल में अक्षत गोपाल ने 98.20% (491/500) अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर ईशांत कोठारी और भूमिका संयुक्त रूप से हैं, दोनों ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर किए हैं और इन्हें 98.00% नंबर मिले हैं। जबकि, योगेश जोशी ने 97.80% के साथ तीसरी रैंक हासिल की है।

टॉप 25 में चौथे नंबर पर रहे शशांक पुरोहित

अक्षत गोपाल एम पी हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के छात्र हैं। उन्होंने साइंस और मैथ्स में पूरे नंबर यानी 100 में से 100 नंबर पाए हैं। टॉप 3 में दूसरे स्थान पर रहे ईशांत कोठारी एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालिसौर (उत्तरकाशी) के छात्र हैं, जबकि भूमिका जी.बी. पंत जी.आई.सी. खैरना (नैनीताल) की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर योगेश जोशी रहे, जो विवेकानंद वी एम आई सी मंडालसेरा (बागेश्वर) से पढ़ाई कर रहे हैं। यूके बोर्ड द्वारा जारी टॉप 25 की टॉपर लिस्ट में चौथे स्थान पर शशांक पुरोहित हैं, जिन्होंने 486 अंक प्राप्त कर 97.20% के साथ अपनी जगह बनाई है।

टॉपर और सेकंड टॉपर के बीच मात्र 0.20% अंतर 

यूके बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल की मेरिट लिस्ट पिछले सालों की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी रही है। मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज कराने वाले छात्रों के अंकों का अंतर बेहद कम रहा है। टॉपर और सेकंड टॉपर के बीच मात्र 0.20% का बेहद मामूली अंतर रहा। टॉप करने वाले छात्रों को अब राज्य सरकार द्वारा विशेष पुरस्कारों और छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने सभी टॉपर्स को फोन पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें