UK Board Result 12th Topper List 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 12वीं कक्षा में 500 में से 490 अंक प्राप्त कर गीतिका पंत ने इतिहास रच दिया है। गीतिका और सुशीला ने 98.00% अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप किया है। यूके बोर्ड का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे पहले आधिकारिक वेबसाइब ubse.uk.gov.in पर जारी किया था। इसके बाद 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूके बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी किया है। परीक्षा देने वाले छात्र रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट खुद चेक कर सकते हैं या अपने स्कूल जाकर परिणाम देख सकते हैं।
इस साल का कुल परीक्षा परिणाम 85.11% रहा है। हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। यूके बोर्ड 12वीं कक्षा में 88.09% सफलता दर के साथ छात्राओं का दबदबा कायम रहा है। वहीं, लड़कों का पास पर्सेंटेज 81.93% रहा है।
12वीं की टॉपर लिस्ट में दिखा कड़ा मुकाबला
यूकेबीएसई द्वारा जारी यूके बोर्ड 12वीं कक्षा की टॉपर लिस्ट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। गीतिका ने 500 में से 490 अंक हासिल कर टॉपर लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दूसरा स्थान हासिल करने वाले आर्यन के 97.80% अंक आए हैं। आर्यन मात्र 01 अंक के अंतर से दूसरे नंबर पर रहे हैं, उन्हे 489/500 नंबर मिले हैं। वंशिका ने 485/500 अंक (97.00%) प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और स्कूल में खुशी का ठिकाना नहीं है।
प्रदेश में सबसे आगे रहा बागेश्वर
यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कैसा रहा
सम्मान सहित (Distinction): कुल 7,814 (7.77%) परीक्षार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं।
प्रथम श्रेणी (First Division): सबसे बड़ी संख्या प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की है, जो 41,507
द्वितीय श्रेणी (Second Division): कुल 34,987 (34.82%) छात्र इस श्रेणी में सफल रहे।
तृतीय श्रेणी (Third Division): केवल 330 (0.32%) छात्र तृतीय श्रेणी में आए हैं।