CBSE Class 10 Second Board Exams 2026: दूसरा बोर्ड देने को तैयार हैं 6.5 लाख से ज्यादा छात्र, नंबर सुधारने के लिए सबसे ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

CBSE Class 10 Second Board Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड की दूसरी बोर्ड परीक्षा का विकल्प 6.5 लाख से अधिक छात्रों ने चुना है। बड़ी संख्या में छात्र अपने नंबरों में सुधार करना चाहते हैं। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार निर्णायक तादात उन छात्रों की है जो साइंस में नंबर सुधारना चाहते हैं

अपडेटेड Apr 25, 2026 पर 10:24 AM
Story continues below Advertisement
सबसे ज्यादा 2,79,227 छात्रों ने दो विषयों में परीक्षा देने का फैसला किया है।

CBSE Class 10 Second Board Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया है। इन छात्रों को बोर्ड परीक्षा देने का दो बार मौका मिलेगा। फरवरी-मार्च में पहली बोर्ड परीक्षा होने और 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी होने के बाद दूसरी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दूसरी बोर्ड परीक्षा से संबंधित आंकड़े बोर्ड ने जारी किए हैं। इसके मुताबिक छात्रों ने अपने नंबरों में सुधार के लिए इस विकल्प को चुनने का फैसला किया है।

सीबीएसई द्वारा जारी विस्तृत आंकड़ों के मुताबिक, 10वीं के लिए दूसरे बोर्ड एग्जाम में कुल 6,68,854 छात्र शामिल होंगे। इनमें से 2,66,209 छात्राएं, 4,02,643 छात्र, और 2 'अन्य' कैटेगरी में हैं। ज्यादातर, 2,15,215 छात्राएं नंबरों में सुधार के लिए इस परीक्षा में शामिल होंगी। इसके बाद 31,548 कंपार्टमेंट में और 19,446 दोनों कैटेगरी में हैं। मेल छात्रों में भी मिलता-जुलता ट्रेंड देखा गया है, जहां 3,10,439 इम्प्रूवमेंट कैंडिडेट हैं, 53,736 कंपार्टमेंट में हैं, और 38,468 दोनों कैटेगरी में आते हैं।

नंबर सुधारने के लिए 5.25 लाख छात्र


यही नहीं, दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 6.7 लाख छात्रों में से ज्यादातर 5,25,655 ने इम्प्रूवमेंट के लिए पंजीकरण किया है। यानी ये छात्र अपने नंबरों में सुधार के मकसद से दूसरी बोर्ड परीक्षा देना चाहते हैं। सीबीएसई के मई में होने वाले दूसरे बोर्ड एग्जाम में 85,285 छात्र कंपार्टमेंट श्रेणी परीक्षा देंगे। इसमें 57,914 छात्र कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट दोनों कैटेगरी में आते हैं।

साइंस के लिए 4.74 लाख छात्र देंगे दूसरा बोर्ड

खास बात ये है कि 6.7 लाख छात्रों में से सबसे ज्यादा यानी 4,74,491 छात्रों ने साइंस विषय में दोबारा परीक्षा देने का फैसला किया है। इसके बाद मैथेमेटिक्स स्टैंडर्ड में 3,68,843 छात्र, मैथेमेटिक्स बेसिक में 1,78,878 छात्र, सोशल साइंस में 1,54,619 स्टूडेंट्स और इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर में 98,536 स्टूडेंट्स हैं।

दो विषय में परीक्षा देंगे तकरीबन 3 लाख

पहले जारी सीबीएसई के निर्देश के मुताबि दूसरी बोर्ड परीक्षा में छात्र अधिकतम तीन विषय चुन सकते हैं। इसके हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा 2,79,227 छात्रों ने दो विषयों में परीक्षा देने का फैसला किया है। जबकि 1,97,119 विद्यार्थियों ने तीन सब्जेक्ट्स में बैठने का ऑप्शन चुना है। बता दें, सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 मई से 21 मई के बीच आयोजित की जाएंगी। इसमें अंग्रेजी और मैथ्स जैसे विषयों की परीक्षा शुरुआत में होगी, जबकि लैग्वेज और इलेक्टिव विषयों की परीक्षा बाद के दिनों में होगी। ज्यादातर परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी। कुछ विषयों की परीक्षाएं कम अवधि की होंगी, जो दोपहर 12:30 बजे खत्म होंगी।

CUET PG Result 2026 OUT: एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ रिजल्ट और स्कोरकार्ड, फटाफट करें चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।