CUET PG Result 2026 OUT: एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ रिजल्ट और स्कोरकार्ड, फटाफट करें चेक

CUET PG Result 2026 OUT: सीयूईटी पीजी के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का स्कोरकार्ड अलग नहीं भेजा जाएगा

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 7:44 PM
Story continues below Advertisement
परीक्षार्थियों को सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा का स्कोर कार्ड अलग से नहीं भेजा जाएगा।

CUET PG Result 2026 OUT: देश के प्रतिष्ठि विश्वविद्यायलों से पीजी कोर्स करने की इच्छा रखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इन यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने का इनका सपना अब पूरा हो सकता है। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा देने में वाले सभी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.nic.in/cuet-pg/ पर रिजल्ट देख सकते हैं। ध्यान रखें, परीक्षार्थियों को इस परीक्षा का स्कोर कार्ड अलग से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CUET (PG) - 2026 के लिए अपने स्कोर कार्ड वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ से डाउनलोड करें।

सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा के लिए में 4,11,366 यूनिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, जिनमें से 3,45,220 ने एग्जाम दिया। परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च, 2026 को हुई थी। यह परीक्षा CBT मोड में हुई थी और परीक्षार्थियों ने 157 विषयों के लिए एग्जाम दिया था। सभी प्रश्नपत्र इंग्लिश और हिंदी (बाइलिंगुअल) में था, सिवाय भाषाओं, M.Tech/ हायर साइंसेज, और आचार्य के पेपर के। 50 शिफ्ट में देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को 90 मिनट का समय दिया गया था। इसकी आंसर की 11 अप्रैल को जारी की गई थी, और ऑब्जेक्शन विंडो 14 अप्रैल, 2026 को बंद कर दी गई थी।

आज रिजल्ट जारी करने से पहले एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2026 की फाइनल आंसर की भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। पीडीएफ फार्मेट में जारी की गई आसंर को परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं। सभी परीक्षार्थियों के लिए रिजल्ट के री-इवैल्यूएशन/री-चेकिंग को लेकर अहम निर्देश भी जारी किया गया है। इसके अनुसार सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट का री-इवैल्यूएशन/री-चेकिंग नहीं होगा, न इस बारे में कोई बातचीत की जाएगी। सीयूईटी पीजी 2026 का रिकॉर्ड रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 90 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा। बता दें, इस साल विषय के हिसाब से, कुल रजिस्ट्रेशन 7,14,621 हुए, जबकि 5,04,301 उम्मीदवारों ने अलग-अलग पेपर्स में टेस्ट दिया।


सीयूईटी पीजी रिजल्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://nta.ac.in।
  • होमपेज पर “CUET PG 2026 Result” या “Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपनी जानकारी भरें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका CUET PG Scorecard स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

CUET PG 2026 result Today: आज शाम 5 बजे तक जारी होगा रिजल्ट, जानें कैसे और कहां देख सकेंगे अपना रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।