CUET PG 2026 result Today: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2026 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए आज अहम दिन है। आज शाम 5 बजे सीयूईटी पीजी 2026 की परीक्षा का रिजल्ट इन उम्मीदवारों के सामने होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 24 अप्रैल, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in पर सीयूईटी पीजी 2026 का रिजल्ट जारी करेगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके रिजल्ट देख सकेंगे। इससे पहले एनटीए ने सीयूईटी 2026 का रिजल्ट रिलीज करने की तारीख और अनुमानित समय कन्फर्म किया था।
एनटीए के ताजा अपडेट के मुताबिक, सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट शाम करीब 5 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है। आंसर की चैलेंज विंडो 14 अप्रैल, 2026 तक खुली थी।
सीयूईटी पीजी 2026 स्कोरकार्ड पर होगी ये जानकारी
सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड के रूप में उपलब्ध होगा। इसमें कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, जिन सब्जेक्ट्स में एग्जाम दिया, मिले मार्क्स, परसेंटाइल या स्कोर, और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जरूरी डिटेल्स होंगी।
उम्मीदवार अपना रिजल्ट exam.nta.nic.in, exam.nta.nic.in/cuet-pg/, और nta.ac.in आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें
198 यूनिवर्सिटी में खुलेगा प्रवेश का रास्ता
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार देश की कुल 198 यूनिवर्सिटी सीयूईटी पीजी स्कोर के आधार पर प्रवेश ले सकेंगे। विश्वविद्यालय अपने योग्यता नियमों और प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवारों को प्रवेश देंगे। इनमें सेंट्रल, स्टेट, गवर्नमेंट, प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी शामिल हैं।
सीयूईटी पीजी 2026 मार्किंग स्कीम
सीयूईटी पीजी 2026 मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को हर सही जवाब के लिए चार नंबर मिलेंगे। जबकि हर गलत जवाब के लिए एक अंक काटा जाएगा। बिना जवाब वाले सवालों के लिए कोई नंबर नहीं कटेगा।
सीयूईटी पीजी 2026 कब हुई थी?
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 दिसंबर, 2025 से 14 जनवरी, 2026 के बीच हुई थी। इसकी परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक देश के अलग-अलग केंद्रों पर हुई थी।