UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने यूके बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र यहां से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन रिजल्ट की औपचारिक घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और बोर्ड सभापति डॉ. मुकुल सती की मौजूदगी में 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा एक बुकलेट के जरिए की जाएगी।
इसके साथ ही यूके बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे 2.16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार आज पूरा हो गया है। यूबीएसई ने यूके बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जारी कर दिया है। छात्र छात्राएं अपना परिणाम रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर और एसएमएस से भी चेक कर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के स्टेप्स
आप अपना उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट मोबाईल एसएमएस (SMS) के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने मोबाईल फोन से UK12 (SPACE) लिखकर Roll Number लिखकर या UK10 (SPACE) लिखकर Roll Number लिखकर इसे 5676750 पर भेजना होगा। उदाहरण के लिए 10वीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए आपको UK10 123456789 लिखकर मेसेज करना होगा। वहीं, 12वीं कक्षा के लिए UK12 123456789 लिखकर मेसेज भेजें। कुछ देर के बाद आपका रिजल्ट आपके फोन पर भेज दिया जाएगा।
रिजल्ट में इन जानकारियों पर रखें नजर
रिजल्ट सामने आते ही पास/फेल और नंबर देखने के बाद छात्रों को कुछ जानकारियों को गौर से देख लेना चाहिए। इनमें कोई गलती मिलने पर तुरंत स्कूल के माध्यम से सुधार की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। ये जानकारियां हैं