UP BEd Result 2026 OUT: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी, ने आज, 16 जून को यूपी बीएड जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) 2026 के रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने दोपहर 2 बजे परिणाम लखनऊ में घोषित किए। यूपी बीएड जेईई परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इसमें शामिल तकरीबन 4 लाख उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
