UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार कल शाम 4 बजे पूरा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) शैक्षिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड अधिकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की औपचारिक घोषणा करेंगे, जिसमें टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे। इसके बाद छात्र आधिकारिक पोर्टल पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। छात्र यहां लॉगइन कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे और अस्थायी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
