UPMSP UP Board 10th-12th Result Date: कल शाम 4 बजे इन जगहों पर जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, सबसे पहले देखने के लिए करें ये तैयारी

UPMSP UP Board 10th-12th Result Date: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। टॉपर्स का वेरिफिकेशन और साक्षात्कार पहले ही पूरा किया जा चुका है, जिसके बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी करने की तैयारी है

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 5:41 PM
Story continues below Advertisement
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे नतीजों की घोषित किए जाएंगे।

UPMSP UP Board 10th-12th Result Date: यूपी बोर्ड के 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित करने की आधिकारिक तारीख और समय का ऐलान कर दिया है। 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। टॉपर्स का वेरिफिकेशन और साक्षात्कार पहले ही पूरा किया जा चुका है, जिसके बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी करने की तैयारी है। रिजल्ट घोषित होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसी स्थिति में छात्र निम्नलिखित आधिकारिक पोर्टल्स का उपयोग कर रिजल्ट देख सकते हैं:

upmsp.edu.in

upresults.nic.in


results.upmsp.edu.in

results.digilocker.gov.in

रिजल्ट से पहले ये 3 काम जरूर करें

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट आने से पहले अपनी तैयारी पूरी रखें:

अपना एडमिट कार्ड साथ रखें ताकि रोल नंबर ढूंढने में समय खराब न हो।

आधिकारिक वेबसाइट्स को पहले ही बुकमार्क कर लें।

बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी वाला मोबाइल या कंप्यूटर तैयार रखें।

रिजल्ट देखने का आसान तरीका

छात्र अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर इन स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘UP Board 10th Result 2026’ या ‘UP Board 12th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

डिजीलॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध होगी मार्कशीट

  • छात्र डिजीलॉकर के जरिए भी अपना रिजल्ट और मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं:
  • digilocker.gov.in पर जाएं और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
  • 'Issued Documents' सेक्शन में जाकर 'UP Board' लिंक चुनें और अपनी क्लास सिलेक्ट करें।
  • यहां से आप अपनी डिजिटल मार्कशीट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

मार्कशीट में इन जानकारियों को जरूर जांचें

ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में निम्नलिखित विवरणों का मिलान जरूर करें:

छात्र का नाम और माता-पिता का नाम

रोल नंबर

स्कूल और जिला कोड

विषयवार अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)

कुल अंक और फाइनल रिजल्ट (Pass/Fail/Division)

यदि कोई त्रुटि हो, तो समय रहते अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क कर सुधार करवाएं।

अफवाहों से रहें सावधान

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी खबरों से सचेत किया है। किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। बता दें कि राज्य और जिला स्तर पर टॉप करने वाले मेधावियों को सरकार की ओर से नकद पुरस्कार, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

UP Board Result 2026 Tomorrow: खत्म हुआ 52 लाख छात्रों का इंतजार, कल शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।