UP Board Result 2026 Tomorrow: खत्म हुआ 52 लाख छात्रों का इंतजार, कल शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

UP Board Result 2026 Tomorrow: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यह जानकारी यूपीएमएसपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक नोटिस जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 2:36 PM
Story continues below Advertisement
दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच किया गया।

UP Board Result 2026 Tomorrow: यूपी के 10वीं और 12वीं कक्षा के तकरीबन 52 लाख छात्रों को राहत देते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने रिजल्ट घोषित करने की तारीख अधिकृत तौर से बता दी है। यूपी बोर्ड शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का बोर्ड परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल, गुरुवार 2026 को शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

बोर्ड के अधिकारी कल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षाफल 2026 की घोषणा करेंगे। जिसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresult.nic.in, results.upmsp.edu.in से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर, उमंग एप और एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

इससे पहले, यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया था कि रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल तकनीकी परीक्षण जारी है। आधिकारिक तिथि जल्द घोषित की जाएगी। परिणाम की समीक्षा अंतिम दौर में है। मेरिट में आने वाले छात्र छात्राओं का वेरिफिकेशन का काम काफी हद तक पूरा हो गया है। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच, जबकि 12वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक हुए थे। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच किया गया। इसमें डेढ़ लाख से अधिक परीक्षकों ने लगभग पौने तीन करोड़ कॉपियों की जांच की।


  • वेबसाइट पर कैसे चेक करें रिजल्ट
  • यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • छात्र अब मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें। मार्कशीट का प्रिंट आउट ले लें।

डिजिलॉकर पर देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट

  • digilocker.gov.in पर जाएं।
  • Class X Marksheet 2026 या Class XII Marksheet 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UP Board के लिंक पर जाएं।
  • मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स संभालकर रख लें।
  • रिजल्ट के दिन यहां आकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th-12th Result 2026: बोर्ड कर रहा टॉपरों का वेरिफिकेशन, 25 से 29 अप्रैल के बीच रिजल्ट संभव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।