UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने का काम अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। यूपी बोर्ड अब कभी भी रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकता है। यह जानकारी खुद यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने दी है। इससे पहले डिजिटल मार्कशीट और अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखने वाले पोर्टल डिजीलॉकर पर यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ‘कमिंग सून’ लिखकर आने से छात्रों और अभिभावकों के बीच बेचैनी बढ़ गई है।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल तकनीकी परीक्षण जारी है। आधिकारिक तिथि जल्द घोषित की जाएगी। परिणाम की समीक्षा अंतिम दौर में है। मेरिट में आने वाले छात्र छात्राओं का वेरिफिकेशन का काम काफी हद तक पूरा हो गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) शैक्षिक सत्र 2025-26 के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का परीक्षा परिणाम 25-29 अप्रैल के बीच जारी कर देगा। यूपी बोर्ड की ओर इस संबंध में आधिकृत घोषणा जल्द की जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के तकरीबन 52 लाख छात्र और उनके अभिभावक यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 के लिए एक-एक दिन गिन रहे हैं। बता दें, इस साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच, जबकि 12वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक हुए थे। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच किया गया। इसमें डेढ़ लाख से अधिक परीक्षकों ने लगभग पौने तीन करोड़ कॉपियों की जांच की।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। राज्य की शिक्षा मंत्री 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर सकती हैं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित की जाएगी, जिसकी मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री हो सकती हैं। ऐलान के बाद आधिकारिक वेबसाइटों और अन्य प्लेटफॉर्म पर परिणाम के लिंक एक्टिव हो जाएगा। विद्यार्थी रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
छात्र यूपीबोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उमंग और डिजिलॉकर एप पर भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी छात्र अपने नंबर जान पाएंगे। यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद नीचे दी गई वेबसाइट्स से चेक किया जा सकेगा। रोल नंबर डालकर परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
वेबसाइट पर कैसे चेक करें रिजल्ट
डिजिलॉकर पर देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट