JKBOSE 10th Result: जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) से 10वीं कक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार आज पूरा हो गया। जेकेबीओएसई ने ग्रीष्मकालीन सत्र के लिए 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस साल 10वीं कक्षा में छात्रों का कुल पास पर्सेंटेज 88.85% रहा है। इस साल 10वीं कक्षा के ग्रीष्मकालीन सत्र में लड़कियों ने परचम लहराया है।
इस साल जेकेबीओएसई ग्रीष्मकालीन सत्र के लिए कक्षा 10 के रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत 90.42% रहा, जबकि 87.51% लड़के इस साल 10वीं कक्षा में सफल रहे। इस मामले में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले 3% बेहतर रहा है। जेके बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जारी किया है। छात्र अब अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन अपने अंक और विषयवार स्कोर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र वेबसाइट पर लॉगिन करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद उनका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे वे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
बता दें, इस साल ग्रीष्म कालीन सत्र की 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 50,754 छात्र हुए थे। इनमें 27,486 लड़के और 23,268 लड़कियां थीं। इनमें से 45,094 छात्र पास हुए, जबकि लगभग 5,650 छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो सके।
जेके बोर्ड का 10वीं कक्षा का ग्रीष्म कालीन सत्र का रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके छात्र अपने सभी जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। इसमें रिजल्ट की प्रिंट कॉपी, एडमिट कार्ड और अन्य कागजात शामिल हैं, जो काउंसलिंग और एडमिशन के समय काम आएंगे। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों के रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और विषयवार अंकों की जांच की जाती है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाएं।
अब होमपेज पर “JKBOSE 10th Result 2026 Summer Zone” लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
इसके बाद, "Submit" या "Result View" बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।