UP Board Result 2026 Date And Time: खत्म होने वाले यूपी बोर्ड रिजल्ट पर सस्पेंस, इस पोर्टल ने दिया रिजल्ट जल्द जारी होने का संकेत

UP Board Result 2026 Date And Time: 10-12वीं कक्षा के छात्रों के रिजल्ट पर बना हुआ सस्पेंस बहुत जल्द खत्म होने वाला है। रिजल्ट और तमाम डिजिटल डॉक्युमेंट को सुरक्षित रखने वाले पोर्टल डिजीलॉकर ने यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने की सूचना दी है

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
डिजिलॉकर के होमेपज पर यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ‘कमिंग सून’ लिखकर आ रहा है।

UP Board Result 2026 Date And Time: यूपी बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के रिजल्ट को लेकर बना हुआ सस्पेंस जल्द खत्म होने वाला है। राज्य के 52 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट और तमाम डिजिटल डॉक्युमेंट को सुरक्षित रखने वाले पोर्टल डिजीलॉकर ने यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने की सूचना दी है।

डिजिलॉकर के होमेपज पर यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ‘कमिंग सून’ लिखकर आ रहा है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) बहुत जल्द UP बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडएट के रिजल्ट घोषित कर सकता है। यह इस बात का पक्का इशारा है कि बोर्ड ने बैकएंड में डेटा अपलोड करना शुरू कर दिया है।

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा की परीक्षा इस साल 18 फरवरी से 24 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इसमें यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच, जबकि 12वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक हुए थे। इसके बाद छात्रों की बोर्ड परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 4 अप्रैल तक पूरा कर लिया है।

DigiLocker पर दिख रहे 'Coming Soon' मैसेज के मायने

डिजिलॉकर के आधिकारिक पेज पर "कमिंग सून" टैग का दिखना इशारा करता है कि यूपीएमएसपी ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। आधिकारिक घोषणा से पहले गलतियों को दूर करने के लिए अभी फाइनल चेक चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड वेरिफिकेशन के आखिरी चरण में है ताकि यह पक्का हो सके कि छात्रों की मार्कशीट में कोई गड़बड़ी न हो।

पिछले सालों के रिकॉर्ड के आधार पर, 2025 में UP बोर्ड के रिजल्ट भी 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। इसे दखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि 2026 के लिए यूपीएमएसपी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 25 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2026 के बीच घोषित किए जाएंगे।


यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 देखने का तरीका

रिजल्ट लिंक लाइव होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आने का अनुमान है। छात्रों को बिना किसी परेशानी के अपनी मार्कशीट चेक और डाउनलोड करने में ये आसान स्टेप्स मदद कर सकते हैं :

  • ऑफिशियल UP बोर्ड वेबसाइट:= upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, "हाई स्कूल रिजल्ट 2026 (क्लास 10)" या "इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (क्लास 12)" के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड (कैप्चा) डालें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे ध्यान से देखें।
  • भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट या PDF कॉपी सेव कर लें।

CBSE Class 12 results 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की अटकलें, जानें कब और कैसे देख सकेंगे अपना परिणाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।