CBSE Class 12 results 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की अटकलें, जानें कब और कैसे देख सकेंगे अपना परिणाम

CBSE Class 12 results 2026: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की अटकलें तेज हैं। हालांकि बोर्ड की तरफ से इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पिछले ट्रेंड को देखते हुए कहा जा रहा है कि सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट अप्रैल के अंत तक जारी कर देगा

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 11:44 AM
Story continues below Advertisement
सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 आज यानी 21 अप्रैल को जारी होने का कयास लगाया जा रहा है।

CBSE Class 12 results 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट जारी कर चुका है। इसके बाद अब बारी 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की है। 10वीं के रिजल्ट आने के बाद 12वीं के छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं। खासतौर से 20 अप्रैल को एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 2 का परिणाम घोषित होने के बाद सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 आज यानी 21 अप्रैल को जारी होने का कयास लगाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जेईई का रिजल्ट आने के बाद सीबीएसई आज या शुक्रवार तक रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। आमतौर पर सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के एक या दो दिन बाद 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर देता है। पिछले साल बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के रिजल्ट मई के मध्य में जारी किए थे।

सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देने वाले 16 लाख से ज्यादा छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 12वीं कक्षा के रिजल्ट के साथ बोर्ड मुख्य आंकड़े भी जारी करेगा, जिसमें कुल पास परसेंटेज, क्षेत्रवार प्रदर्शन, और टॉप परफॉर्म करने वाले छात्रों की लिस्ट, साथ ही मेरिट हाइलाइट्स शामिल हैं। ध्यान रहे, बोर्ड द्वारा रिजल्ट के साथ जारी ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होगी। छात्रों को बाद में अपने स्कूलों से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट लेने होंगे।

घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट्स, यानी cbse.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse,gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID की जरूरत होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय में देरी से बचने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, रिजल्ट DigiLocker, SMS सर्विस और UMANG मोबाइल एग के जरिए भी देखे जा सकेंगे।

कैसे देखें अपना रिजल्ट


  • आधिकारिक CBSE रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
  • क्लास 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें।
  • डिटेल्स सबमिट करें।
  • आगे के लिए अपना रिजल्ट देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

UMANG, DigiLocker ऐप

सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का मूल्यांकन पूरा होने वाला है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए DigiLocker और UMANG ऐप जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म नियमित चेक करते रहें। अपना एडमिट कार्ड पास रखें, ताकि रिजल्ट घोषित होने ही जल्दी अपने नंबर देख सकें।

बोर्ड ने स्कूलों को स्टूडेंट्स को 6-डिजिट का 'सिक्योरिटी PIN' देने का निर्देश दिया है। इस PIN का इस्तेमाल करके, छात्र DigiLocker से अपनी मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। अगर वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो स्टूडेंट्स UMANG ऐप और IVRS सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

JEE Main 2026 Session 2 Result OUT: जेईई सेशन 2 का रिजल्ट जारी, पूरे देश में 26 बच्चों के आए 100 पर्सेंटाइल, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना से निकले 5 टॉपर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।