JEE Main 2026 Session 2 Result OUT: जेईई मेन 2026 सेशन 2 देने वाले 11 लाख से ज्यादा इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए यह बेहद अहम सूचना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स अपनी अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने यूनिक एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि से लॉग इन कर सकते हैं।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 के रिजल्ट में छात्रों के निजी स्कोर के साथ ही ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी दी गई है। जेईई मेन के दोनों सेशन में कुल 26 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला है। पहले सेशन में 12 और दूसरे सेशन में 14 टॉप स्कोरर रहे हैं। राज्यवार प्रदर्शन की बात करें, तो टॉपर लिस्ट में आंध्र प्रदेश और नवनिर्मित राज्य तेलंगाना का दबदबा है। इस राज्य से 5 छात्रों ने टॉप 100 पर्सेंटाइल वाली 26 छात्रों की लिस्ट में जगह बनाई है। इसके बाद राजस्थान 4 टॉपर के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली तीन छात्रों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।
इनके अलावा महाराष्ट्र और हरियाणा से दो दो छात्रों को टॉप स्कोर मिला है। वहीं तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, चंडीगढ़ और ओडिशा से एक-एक कैंडिडेट को टॉप स्कोर मिला है। जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट जारी करने से पहले एनटीए ने जेईई मेन सेशन-2 की फाइनल आंसर-की जारी की थी। इसमें फिजिक्स के दो सवाल ड्रॉप कर दिए हैं। ये प्रश्न ‘695278261’ और ‘6952781086’ हैं। इनके नंबर सभी छात्रों को मिलेंगे। जेईई मेन का परिणाम घोषित होने के मात्र 24 से 48 घंटों के भीतर जेईई एडवांस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इसके लिए छात्र अब आवेदन कर सकेंगे।
कैसे चेक करें जेईई मेन रिजल्ट 2026 सेशन 2