Uttarakhand Board 2026 Result: उत्तराखंड बोर्ड से 10वीं और 12वीं के छात्रों के रिजल्ट की तारीख का सस्पेंस अब खत्म हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने आज अपने ऑफिस में हुई पत्रकार वार्ता में यूके बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी। सिमल्टी ने बताया कि यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा बोर्ड रिजल्ट 2026 25 अप्रैल को दिन में 11 बजे जारी किया जाएगा।
राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति व माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड मुकुल सती हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे रामनगर बोर्ड के सभागार में घोषित करेंगे। सिमल्टी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की विभागीय वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं। अपना रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। पिछले साल यूके बोर्ड का रिजल्ट 19 अप्रैल को घोषित हुआ था।
इस साल उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई थी, जिसमें कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। हाईस्कूल में 1,12,266 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे, वहीं 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे।
यूके बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा परीक्षा परिणाम 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को रिजल्ट के लिए इधर उधर परेशान न होना पड़े इसके लिए विद्यालयों को उनके पोर्टल पर भी बोर्ड कार्यालय से रिजल्ट अपलोड किया जाएगा। यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र अपना रिजलट आधिकारिक पोर्टल के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर से भी देख सकेंगे। आइए जानें कैसे देखना है अपना परिणाम
DigiLocker पर स्कोरकार्ड कैसे चेक करें
मैसेज बॉक्स में टाइप करें : UK12 रोल नंबर रोल कोड