JAC board results 2026: अप्रैल खत्म होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, पास होने के लिए जरूरी होंगे इतने नंबर

JAC board results 2026: झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं कक्षा का परिणाम जारी कर चुका है। अब 10वीं और 12वीं के छात्रों की बारी है। बोर्ड अप्रैल का महीना खत्म होने से पहले इन कक्षाओं का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। आइए जानें छात्र कैसे देखें अपना रिजल्ट और पासिंग क्राइटेरिया क्या है

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 4:30 PM
जेएसी ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा करेगा।

JAC board results 2026: झारखंड बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्र अपने रिजल्ट के लिए एक-एक दिन गिन रहे हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) अब तक 9वीं और 11वीं तक के छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी कर चुका है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्रों का रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुआ है। पिछले ट्रेंड्स और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, JAC क्लास 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

जेएसी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर 2026 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा करेगा। इस साल 12वीं कक्षा में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक हुई थी, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षा 3 से 17 फरवरी, 2026 के बीच हुई थी। झारखंड के 1,238 केंद्रों पर हुई 10वीं कक्षा की परीक्षा में 4.3 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट के साथ ऑनलाइन स्कोरकार्ड भी जारी होगा, जो अस्थायी होगा। छात्रों को बाद में उनके अपने स्कूलों से उनकी मूल मार्कशीट मिलेंगी। बता दें, छात्रों को 10वीं-12वीं परीक्षा पास करने के लिए, हर विषय के साथ टोटल में भी कम से कम 33% नंबर लाने होंगे।

पूरा हो चुका है कॉपियों का मूल्यांकन

जेएसी के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बोर्ड जल्द ही 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है, क्योंकि कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। काउंसिल ने यह स्पष्टिकरण उन खबरों के बाद जारी किया है, जिसमें रिजल्ट की घोषणा के बारे में छात्रों को गुमराह किया जा रहा था। इसमें सोशल मीडिया पर चल रही फेक फोटो और स्क्रीनशॉट शामिल हैं। परीक्षा के बाद, आंसर शीट तय मूल्यांकन केंद्रों पर भेजी गईं, जहां जांच प्रक्रिया अब लगभग पूरा हो चुकी है।

कैसे चेक और डाउनलोड करें रिजल्ट?


  • ऑफिशियल पोर्टल jac.nic.in, jacresults.com, या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • मेन पेज पर, “JAC क्लास 12 या क्लास 10 रिजल्ट 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपको रिजल्ट लॉगिन इंटरफेस पर भेज दिया जाएगा।
  • अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल कोड और रोल नंबर को बिना किसी बदलाव के डालें।
  • आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन दबाएं।
  • आपका स्कोर स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अस्थायी मार्कशीट को PDF के तौर पर सेव करें।

SMS से रिजल्ट कैसे चेक करें?

अपने मोबाइल फोन पर मेसेज एप्लीकेशन खोलें और दिए गए फॉर्मेट में एसएमएस टाइप करें:

10वीं के लिए : JHA10 <स्पेस> रोल नंबर

12वीं के लिए : RESULT (स्पेस) JAC12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर

मैसेज को एक तय नंबर पर भेजें, 10वीं के लिए 5676750 और 12वीं JAC रिजल्ट 2026 के लिए 56263

रिजल्ट उसी तय मोबाइल नंबर पर दिखाया जाएगा।

डिजिटल मार्कशीट में दी गई जानकारी

  • स्टूडेंट का नाम
  • स्टूडेंट की क्लास
  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • पिता का नाम
  • मां का नाम
  • स्कूल का नाम
  • विषय के हिसाब से मार्क्स
  • कुल मार्क्स
  • रिजल्ट का डिवीजन

JEE Main Session 2 Result 2026: आज जारी होंगे जेईई मेन सेशन 2 के नतीजे? रिजल्ट के साथ एनटीए ऑल इंडिया रैंक और टॉपर्स के नाम भी करेगा घोषित

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।