JEE Main Session 2 Result 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित किया जाना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी पिछली घोषणा में जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी करने के लिए 20 अप्रैल, 2026 की तारीख तय की थी। 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच परीक्षा देने वाले लगभग 11 लाख स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आज रिजल्ट जारी होने से ठीक पहले एनटीए जेईई मेन 2026 सेशन 2 की फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा। एनटीए जेईई मेन 2026 सेशन 2 BE/BTech (पेपर 1) के रिजल्ट साथ स्कोरकार्ड और ऑल इंडिया रैंक (AIR) लिस्ट जारी कर सकता है। जेईई मेन 2026 सेशन 1 में सबसे ज्यादा 100-परसेंटाइल स्कोर करने वाले 3 छात्रों के साथ राजस्थान ने बाजी मारी थी। जबकि दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और केरल समेत आठ अन्य राज्यों से भी एक-एक टॉपर थे।
रिजल्ट आने के बाद अगला कदम JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) की काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। साथ ही, छात्र अपनी रैंक के आधार पर IIT, NIT और IIIT में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तैयारी शुरू कर सकेंगे। जेईई मेन में चयनित छात्र 17 मई को होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए भी योग्य होंगे, जो आईआईटी जैसे बड़े संस्थान में एडमिशन का सीधा रास्ता है।
JEE Main Result: कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट?
रिजल्ट के साथ आएगी सेशन-2 की कटऑफ
उम्मीदवारों को जेईई मेन सेशन-2 के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। इस साल संभावित कटऑफ को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं, उसके अनुसार