Get App

UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड ने जारी किया Digilocker का QR कोड, इसे स्कैन कर छात्र सीधे पहुंच सकेंगे अपने रिजल्ट तक

UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे 10वीं-12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को आसानी से अपने परिणाम तक पहुंचाने के लिए यूपी बोर्ड ने डिजीलॉकर का QR कोड जारी किया है। इस स्कैन कर छात्र अपने रिजल्ट तक आसानी से पहुंच सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 12:13 PM
UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड ने जारी किया Digilocker का QR कोड, इसे स्कैन कर छात्र सीधे पहुंच सकेंगे अपने रिजल्ट तक
डिजीलॉकर पोर्टल या क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके डिजिटल मार्कशीट और परिणाम हासिल कर सकते हैं।

UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही सभी आनलाइन स्रोतों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट लिंक लाइव हो जाएगा। राज्य के कम से कम 52 लाख से ज्यादा छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही सभी छात्र तुरंत अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल सहित सभी स्रोतों पर लॉगइन करेंगे। ऐसे में वेबसाइट क्रैश होने या एप के स्लो होने की पूरी आशंका है।

ऐसे में छात्रों को रिजल्ट देखने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। छात्रों को इससे बचाने के लिए यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर क्यूआर कोड जारी किया है। इसे स्कैन करके छात्र तुरंत अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को परेशानी से बचाने और वेबसाइट पर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए डिजीलॉकर का क्यूआर कोड जारी किया है।

यूपी बोर्ड परीक्षार्थी डिजीलॉकर पोर्टल या क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके अपनी डिजिटल मार्कशीट और परिणाम आसानी से हासिल कर सकते हैं। छात्रों को वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर, जन्म तिथि या माता का नाम जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद, वे अपना परिणाम देख सकते हैं और उसे डाउनलोड या प्रिंट करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम डिजीलॉकर के माध्यम से देखने और डाउनलोड करने की सभी डिटेल्स इस प्रकार है -

परिणाम देखने और डाउनलोड करने के चरण :

सब समाचार

+ और भी पढ़ें