UP Board 10th 12th Result: 25 अप्रैल को आ रहे यूपी बोर्ड 10वीं,12वीं के नतीजे, यहां डायरेक्ट लिंक पर चेक करें अपना रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result Date: पिछले साल रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट देखा जा सकेगा। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच हुई थी। 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की चेकिंग की गई थी

अपडेटेड Apr 24, 2025 पर 8:42 PM
Story continues below Advertisement
UP Board 10th 12th Result: 25 अप्रैल को आ रहा यूपी बोर्ड 10वीं,12वीं के नतीजे, यहां डायरेक्ट लिंक पर चेक करें अपना रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को घोषित करेगा। रिजल्ट यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज में दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। पिछले साल रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट देखा जा सकेगा। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच हुई थी। 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की चेकिंग की गई थी।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए कुल 5438597 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, जिनमें से हाईस्कूल के लिए 2740151 और इंटरमीडिएट के लिए 2698446 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे।

पांच जिलों के पांच परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं। पूरे प्रदेश में कुल 30 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए।


UP बोर्ड का आधिकारिक बयान

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, "कक्षा 10 और 12 के परीक्षा परिणाम डिजिलॉकर की वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं।'

उन्होंने कहा कि दोनों कक्षाओं के लिए ‘डिजिलॉकर’ पर डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएंगी।

सिंह ने कहा कि मार्कशीट पर डिजिटल रूप से सत्यापित हस्ताक्षर होंगे। उन्होंने कहा कि मार्कशीट की भौतिक प्रतियां भी पहले की तरह स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएंगी।

सिंह ने कहा, 'डिजिलॉकर पर मार्कशीट उपलब्ध होने से छात्रों को अब स्कूलों से उन्हें लेने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए डिजिटल मार्कशीट का उपयोग कर सकेंगे।'

मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए हाई स्कूल के छात्रों को डिजिलॉकर पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इंटरमीडिएट के छात्रों को अपनी डिजिटल मार्कशीट पाने के लिए अपना रोल नंबर और मां का नाम डालना होगा।

यूपी बोर्ड सचिव ने यह भी कहा कि फिजिकल मार्कशीट और सर्टिफिकेट न तो फटेंगे और न ही पानी का उनपर कोई असर होगा, जिससे वे अधिक टिकाऊ और सुरक्षित होंगी।

NEET UG 2025 एग्जाम की सिटी स्लिप हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।