UP Board 10th Second Topper Aditi: यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में दूसरे स्थान पर रहीं टॉपर अदिती के नंबर लोगों को हैरान कर रहे हैं। मात्र 2 नंबरों से यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा में राज्य में टॉपर बनने से चूकीं अदिती ने भी टॉपर अंशिका की तरह वो कमाल किया है, जिसे अक्सर बच्चे डरते हैं। अदिति ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से हाईस्कूल की परीक्षा में शानदार अंक हासिल किए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 10वीं के नतीजों के साथ प्रदेश के मेधावियों की सूची भी जारी की है। इसमें अदिती ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
