UP Board Inter Toppers 2026 Name: साइंस स्ट्रीम से ही हैं 12वीं की तीसरी टॉपर सुरभि और पूजा, बस एक नंबर से तीसरे पायदान पर फिसलीं

UP Board Inter Toppers 2026 Name: यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा में राज्य की तीसरी टॉपर सुरभी और पूजा दोनों साइंस स्ट्रीम की छात्राएं हैं। दोनों छात्राओं ने समान अंकों के साथ पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। ये छात्राएं बस एक नंबर से दूसरा स्थान पाने से चूक गईं। आइए देखें इनकी मार्कशीट

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 7:58 PM
Story continues below Advertisement
तीसरे स्थान पर रहीं पूजा पाल और सुरभी यादव भी साइंस स्ट्रीम की छात्रा हैं।

UP Board Inter Toppers 2026 Name: यूपी बोर्ड से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम रहा। यूपीएमएसपी ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया। इस साल इंटर के रिजल्ट में छात्रों का वर्चस्व रहा है। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही पूरे राज्य में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा की। यूपी बोर्ड ने टॉप 3 की सूची जारी की जिसमें 5 बच्चे अपन जगह बनाने में सफल रहे।

खास बात ये है कि यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की टॉपर लिस्ट में तीनों स्थान पर काबिज 5 छात्र लड़कियां हैं। टॉप 3 में किसी लड़कें का नाम नहीं शामिल है। पहले स्थान पर शिखा वर्मा रही हैं, तो दूसरे स्थान पर नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा ने जगह बनाई है। वहीं, तीसरे स्थान पर पूजा पाल और सुरभि यादव रही हैं। बता दें, आज प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड मुख्यालय में शाम 4:00 बजे यूपी बोर्ड के सभापति डॉ महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से रिजल्ट घोषित किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई भी दी।

यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 में तीसरे स्थान पर रहीं पूजा पाल और सुरभि यादव भी साइंस स्ट्रीम की छात्रा हैं। पूजा ने जहां पीसीएम ग्रुप से 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, वहीं सुरभि ने पीसीबी समूह से इंटरमीडिएट किया है। हैरत की बात ये है कि दोनों छात्राएं सिर्फ एक नंबर से एक पायदान फिसल गईं। यानी इन्हें 500 में से 485 नंबर मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं नंदिनी और श्रिया ने 500 में से 486 नंबर हासिल किए हैं। सुरभी और पूजा की तरह ही नंदिनी और श्रिया ने भी साइंस स्ट्रीम के पीसीएम और पीसीबी समूह से इंटर किया है।

हालांकि, लड़कियां इस साल ओवरऑल रिजल्ट में भले बेहतर रही हों, लेकिन पिछले साल के मुकाबले उनके नतीजों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल का रिजल्ट मिलाजुला रहा है। 2025 की तुलना में कुल पास प्रतिशत में 0.31% अंक की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लड़कों के पास प्रतिशत में 0.64% का सुधार हुआ, जबकि लड़कियों के पास प्रतिशत में 0.11 %की मामूली गिरावट आई है, फिर भी उनका प्रदर्शन कुल मिलाकर लड़कों से बेहतर रहा।

CM योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है। सीएम ने X पर लिखा कि ''उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। आप सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलता के नित नए आयाम स्थापित करें, माँ सरस्वती से यही प्रार्थना है।''


UP Board 12th 2026 Topper List: 12वीं टॉपर लिस्ट में दूसर नंबर पर रहीं नंदिनी और श्रिया ने खूब झटके नंबर, टॉप 3 से बाहर रहे लड़के

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।