UP Board 12th 2026 Topper List: 12वीं टॉपर लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहीं नंदिनी और श्रिया ने खूब झटके नंबर, टॉप 3 से बाहर रहे लड़के

UP Board 12th 2026 Topper List: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में हर तरफ लड़कियां छाई हैं। पास प्रतिशत से लेकर टॉपर लिस्ट में भी लड़किया हैं। इस साल 12वीं की टॉपर लिस्ट में टॉप 3 में 5 लड़कियां हैं। इसमें कोई छात्र जगह नहीं बना सका है। देखें दूसरे नंबर पर रहीं टॉपर के नंबर

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 7:15 PM
Story continues below Advertisement
यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा में टॉप 3 सूची में दूसरे स्थान पर दो छात्राओं ने दावेदारी दर्ज की है।

UP Board 12th 2026 Topper List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड मुख्यालय में ठीक शाम 4:00 बजे यूपी बोर्ड के सभापति डॉ महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से रिजल्ट घोषित किया। इस साल भी यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में बेटियां आगे रही हैं। पास प्रतिशत से लेकर टॉपर लिस्ट तक, हर जगह बेटियों का वर्चस्व दिखाई दे रहा है।

टॉपर लिस्ट के साथ-साथ पास प्रतिशत में भी लड़कियां आगे

आज शाम घोषित हुए शैक्षिक सत्र 2025-26 के इंटरमीडिएट के रिजल्ट में कुल उत्तीर्ण छात्र 83.21% रहे हैं। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 89.10% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.44% दर्ज हुआ। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में लड़कियों और लड़कों के रिजल्ट में 10.66% का बड़ा अंतर है। बता दें, इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 23,54,345 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 19,59,006 छात्र सफल रहे हैं। बता दें, इस साल यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन के बाद रिकॉर्ड 20 दिनों में रिजल्ट घोषित किया है।

दूसरे स्थान पर 2 टॉपर नंदिनी और श्रिया

यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा में टॉप 3 सूची में दूसरे स्थान पर दो छात्राओं ने दावेदारी दर्ज की है। ये नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा हैं। दोनों ही छात्राओं ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.20% अंक प्राप्त किए हैं। साइंस स्ट्रीम में पीसीबी समूह की छात्रा नंदिनी गुप्ता को 500 में से 486 नंबर मिले हैं। वहीं इसी स्थान की दूसरी दावेदार श्रिया वर्मा भी साइंस स्ट्रीम में पीसीएम समूह की छात्रा हैं। उन्हें भी समान अंक मिले हैं। 12वीं कक्षा में तृतीय स्थान पर भी दो छात्राओं ने कब्जा जमाया है। इनके नाम सुरभि यादव और पूजा पाल हैं। यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट में सीतापुर, बरेली और बाराबंकी जिलों में स्थित विद्यालयों की छात्राओं ने टॉप किया है।

12वीं के परिणाम में होंगे ये विवरण


  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विषय का नाम
  • सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक
  • प्रैक्टिकल में प्राप्तांक
  • कुल प्राप्तांक
  • कुल अंक
  • रिजल्ट का स्टेटस
  • डिवीजन

यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट लिस्ट

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

results.upmsp.edu.in

results.digilocker.gov.in

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • इंटरमीडिएट के छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से देख सकते हैं:
  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  • "UP Board Class 12th Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।

UP Board 10th Topper 2026 Interview: यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर अंशिका के लिए ‘मेहनत के आगे कुछ नहीं’, सुबह 4 बजे उठकर करती थीं रिविजन, माता-पिता गदगद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।