UP Board 10th Topper 2026 Interview: यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर अंशिका के लिए ‘मेहनत के आगे कुछ नहीं’, सुबह 4 बजे उठकर करती थीं रिविजन, माता-पिता गदगद

UP Board 10th Topper 2026 Interview: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल हाईस्कूल में सीतापुर की अंशिका वर्मा ने पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा, मेहनत से कभी घबराना नहीं चाहिए। गणित उनका पसंदीदा विषय है

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 6:18 PM
Story continues below Advertisement
गणित अंशिका का सबसे पसंदीदा विषय है।

UP Board 10th Topper 2026 Interview: यूपी बोर्ड 2026 एग्जाम के नतीजों का ऐलान हो चुका है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के जैदपुर स्थित द मॉडर्न एकेडमी इंटरकॉलेज की अंशिका वर्मा ने 97.83% नंबरों के साथ यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। अपनी सफलता पर अंशिका ने न्यूज18 से बात करते हुए अपनी मेहनत और भविष्य के सपनों को साझा किया।

उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल टॉपर अंशिका ने बताया कि वह दिन में करीब 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थीं और सुबह जल्दी उठकर रिवीजन करती थीं। उनकी मां के अनुसार, वह रात 11 बजे तक पढ़ती थीं और फिर सुबह 3:30 से 4:00 बजे उठकर दोबारा पढ़ाई में जुट जाती थीं। जिस विषय से ज्यादातर छात्र जी चुराते हैं, वही अंशिका का पसंदीदा विषय है।

गणित अंशिका का सबसे पसंदीदा विषय है। इसमें उन्होंने पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं और उनका ग्रेड A1 रहा है। वह भविष्य में भी गणित के क्षेत्र में ही आगे बढ़ना चाहती हैं और इसी विषय में अपना करियर बनाना चाहती हैं। जूनियर छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए अंशिका ने कहा कि मेहनत ही सफलता पाने का एकमात्र राज है। अगर आप ईमानदारी से मेहनत करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी।


अंशिका के पिता और माता ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उनके पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने दिन-रात मेहनत की है, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। मां ने बताया कि पढ़ाई के प्रति अंशिका इतनी समर्पित थी कि उसे खाना देने के लिए भी टोकना पड़ता था। बता दें, इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परिणाम में लड़कियों ने परचम लहराया है। 10वीं कक्षा की टॉप 3 की सूची में 6 छात्र-छात्राएं हैं, जिसमें 5 लड़कियों के नाम हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा की टॉपर लिस्ट में पहला स्थान अंशिका वर्मा ने कशिश वर्मा के साथ साझा किया है। सीतापुर की कशिश वर्मा ने भी 97.83% अंक प्राप्त किए हैं। यूपी बोर्ड 10वीं के परिणाम में दूसरे स्थान पर अदिति हैं, जिन्हें 97.50% अंक मिले हैं। वहीं, तीसरे स्थान के तीन दावेदार अर्पिता, ऋषभ साहू और परि वर्मा रहे हैं। इस साल 10वीं कक्षा में 90.42% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।

UP Board 10th Topper List: हाईस्कूल में 90.42% रहा रिजल्ट, टॉप 3 में आए 6 छात्रों में 5 लड़कियां शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।