UP Board 10th Topper List: हाईस्कूल में 90.42% रहा रिजल्ट, टॉप 3 में आए 6 छात्रों में 5 लड़कियां शामिल

UP Board 10th Topper List: यूपी बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। इस साल हाईस्कूल में परीक्षा देने वाले 90.42% छात्रों ने सफलता हासिल की। यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा में कशिश और अंशिका वर्मा ने टॉप किया। पहले तीन स्थान पर छह छात्र रहे, जिसमें पांच लड़किया और एक छात्र है

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 6:31 PM
इस साल हाईस्कूल में परीक्षा देने वाले 90.42% छात्रों ने सफलता हासिल की।

UP Board 10th Topper List: यूपी बोर्ड ने आज 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया। इसके साथ ही राज्य के 52 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हुआ और उन्हें अपनी मेहनत का परिणाम मिल गया। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में 29.47 लाख छात्र बैठे थे। यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज शाम 4 बजे प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय में डॉ. महेंद्र देव, सभापति और निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश ने जारी किया। इस साल हाईस्कूल में परीक्षा देने वाले 90.42% छात्रों ने सफलता हासिल की।

रिजल्ट की घोषणा के साथ ही यूपी बोर्ड के टॉपरों की लिस्ट भी जारी की गई। खास बात ये रही कि इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल के टॉपरों में बेटियों ने फिर परचम लहराया है। बोर्ड ने टॉप 3 छात्रों के नाम घोषित किए। इसमें पहले स्थान पर दो छात्राएं रहीं, जबकि तीसरा स्थान तीन बच्चों ने साझा किया। वहीं, दूसरे स्थान पर भी एक छात्रा का नाम रहा है। यहां नीचे यूपी बोर्ड हाईस्कूल से सभी टॉपरों की सूची उनके अंक प्रतिशत के साथ दी जा रही है।

हाईस्कूल टॉपर

1. कशिश वर्मा

प्रतिशत : 97.83%

अनुक्रमांक : 1260938803


विद्यालय : बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर बिलौली बाजार पहला, सीतापुर

1. अंशिका वर्मा

प्रतिशत : 97.83%

अनुक्रमांक : 1261740223

विद्यालय : द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी

2. अदिति

प्रतिशत : 97.50%

अनुक्रमांक : 1261740214

विद्यालय : द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी

3. अर्पिता

प्रतिशत : 97.33%

अनुक्रमांक : 1260938798

विद्यालय : बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर बिलौली बाजार पहला, सीतापुर

3. ऋषभ साहू

प्रतिशत : 97.33%

अनुक्रमांक : 1261336104

विद्यालय : लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, उल्डन, झाँसी

3 परि वर्मा

प्रतिशत : 97.33%

अनुक्रमांक : 1261740270

विद्यालय : द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी

मार्कशीट में ये जानकारी करें चेक

छात्र का नाम

छात्र की जन्मतिथि

माता-पिता का नाम

परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

प्राप्त अंक

कुल अंक

पासिंग स्टेटस

स्कूल का नाम

छात्र का रोल नंबर

पासिंग डिविजन

UP Board 10th-12th Topper List: खत्म हुआ यूपी बोर्ड के 52 लाख से ज्यादा छात्रों इंतजार, टॉप 3 में लड़कियों का दबदबा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।