UP Board 10th-12th Topper List: खत्म हुआ यूपी बोर्ड के 52 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार, टॉप 3 में लड़कियों का दबदबा

UP Board 10th-12th Topper List: यूपी बोर्ड के छात्रों का रिजल्ट आज सभी आधिकारिक स्रोतों पर जारी कर दिया गया है। छात्र यूपी बोर्ड के पोर्टल, डिजीलॉकर, उमंग एप और एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इस साल बोर्ड की टॉपर लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement
हाईस्कूल में कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 80.38 % छात्र सफल रहे।

UP Board 10th-12th Topper List: यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार आखिर खत्म हो गया है। यूपी सचिव भगवती सिंह ने आज प्रयागराज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। यूपीएमएसपी के सभापति और शिक्षा निदेशक, माध्यमिक महेंद्र देव ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 जारी किया। इस साल हाईस्कूल छात्रों का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 80.38 % छात्र सफल रहे। इसके साथ ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉप 3 छात्रों के नामों की भी घोषणा की गई है।

हाईस्कूल टॉपर

1. 97.83% कशिश वर्मा, सीतापुर

1. 97.83%अंशिका वर्मा, बाराबंकी

2. 97.50% अदिति, बाराबंकी

3. 97.33% अर्पिता, सीतापुर


3. 97.33% ऋषभ साहू, झांसी

3. 97.33% परि वर्मा, बाराबंकी

इंटर टॉपर

1. 97.60% शिखा वर्मा, सीतापुर

2. 97.20% नंदिनी गुप्ता, बरेली

2. 97.20% श्रिया वर्मा, बाराबंकी

3. 97.00% सुरभि यादव, बरेली

3. 97.00% पूजा पाल, बाराबंकी

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की अंतिम परिक्षा को दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा माना जाता है। इसमें इस साल 52 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस साल 10वीं में करीब 29.47 लाख और 12वीं में 24.89 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। यह आबादी कई यूरोपीय देशों की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा है। वहीं, इंटरमीडिएट में 25 लाख 76 हजार 82 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

रिजल्ट के साथ यूपी बोर्ड छात्रों की अस्थायी मार्कशीट भी जारी करेगा। यह मार्कशीट तत्काल प्रवेश या कंपटीशन में देने के काम में आ सकती है, लेकिन छात्रों को मूल मार्कशीट अपने स्कूल से लेनी होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट upmsp.edu.in , results.digilocker.gov.in और upresults.nic.in पर परिणाम का लिंक एक्टिव करेगा, विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालकर नतीजे चेक कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डिजीलॉकर का क्यूआर कोड भी जारी किया गया है, जिससे छात्र सीधे अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं) लिंक पर क्लिक करें।
  • अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें, जिला व परीक्षा वर्ष चुनें और सबमिट करें।
  • यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • छात्र अब मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

UP Board Result 2026 Update: यूपी बोर्ड मार्कशीट में गलती ठीक कराने के लिए समाधान पोटर्ल पर करें लॉगइन, सुधार के लिए देना होगा शुल्क

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।