UP Board Result 2026 Update: शैक्षिक सत्र 2025-26 में यूपी बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शाम 4 बजे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 विभिन्न आधिकारिक स्रोतों पर जारी कर देगा। इस साल परीक्षा देने वाले छात्र अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट के साथ बोर्ड छात्रों की प्रोविजनल मार्कशीट भी ऑनलाइन जारी कर देगा।
छात्रों को मार्कशीट को ध्यान से देखना चाहिए और इसमें विषयों या नाम में कोई भी गलती मिलने पर उनके लिए तुरंत सूचना देनी चाहिए। आइए जानें अगर मार्कशीट पर नाम गलत छपा हो या नाम की स्पेलिंग गलत हो तो क्या करना होगा?
यूपी बोर्ड का समाधान पोर्टल करेगा समाधान
यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ही छात्रों की अस्थायी मार्कशीट भी जारी करता है। इसमें कोई गलती मिलने पर छात्र यूपी बोर्ड समाधान पोर्टल की सहायता ले सकते हैं। इसके लिए छात्रों को यूपी बोर्ड समाधान पोर्टल पर इस लिंक से लॉगइन करें https://samadhan.upmsp.edu.in/। इस पोर्टल के माध्यम से आप निम्नलिखित सुधार करवा सकते हैं-
समाधान पोर्टल पर लॉगइन की पूरी प्रक्रिया
सुधार के लिए देनी होगी फीस
अलग-अलग सुधार के लिए बोर्ड कुछ शुल्क लेता है। जैसे नाम या स्पेलिंग में सुधार के लिए 100 से 300 रुपए लग सकते हैं। आवेदन करने के 15 दिन बाद मार्कशीट में सुधार होकर आ जाती है।
स्कूल जारी करते हैं मूल मार्कशीट
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों को अस्थायी या प्रोविजनल मार्कशीट मिल जाती है। लेकिन मूल मार्कशीट छात्रों के संबंधित स्कूल से बाद में मिलती है। अस्थायी मार्कशीट के प्रिंटआउट का इस्तेमाल छात्र तात्कालिक तौर से अगली कक्षा, कॉलेज या प्रतियोगिता के लिए कर सकते हैं। लेकिन बाद में मूल प्रति देना अनिवार्य होता है।