UP Board 12th 2026 Topper List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड मुख्यालय में ठीक शाम 4:00 बजे यूपी बोर्ड के सभापति डॉ महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से रिजल्ट घोषित किया। इस साल भी यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में बेटियां आगे रही हैं। पास प्रतिशत से लेकर टॉपर लिस्ट तक, हर जगह बेटियों का वर्चस्व दिखाई दे रहा है।
