UP Board Class 12 Toppers 2025 List OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परीषद (UPMSP) ने आज 25 अप्रैल को 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए अब डायरेक्ट लिंक (Direct Link) जारी कर दिए हैं। UPMSP ने बारहवीं के नतीजों के साथ ही टॉपर लिस्ट भी रिलीज कर दिया है। इस साल 12वीं में करीब 81.15 पर्सेंट छात्र पास हुए हैं। इसबार 12वीं की परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियों के रिजल्ट बेहतर रहे हैं।
इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 2,59,8560 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 25,12,576 छात्र रेगुलर और बाकी ने प्राइवेट एग्जाम दिया था। इनमें 13,87,263 छात्र और 12,11,287 छात्राएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में कुल 27 लाख स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
UP Board Class 12 Result: कहां चेक कर सकते हैं 12वीं के नतीजे
जिन छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है वो इस डायरेक्ट लिंक upmsp.edu.in पर क्लिक करके अपने नतीजे जारी कर सकते हैं। यह यूपी बोर्ड की ऑफिशियल साइट है। इस साल प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है। उन्हें 97.20% मार्क्स हासिल हुआ है। पिछले साल शुभम वर्मा ने टॉप किया था।
दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी और सुल्तानपुर के आदर्श यादव हैं। इन दोनों छात्रों को 96.80 पर्सेंट मार्क्स हासिल हुए हैं। तीसरे स्थान पर इटावा की मोहिनी हैं जिन्हें 96.40 पर्सेंट मार्क्स हासिल हुआ है।