उत्तर प्रदेश बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इसबीच कई जगह खबरें चलने लगी कि आज (15 अप्रैल 2025) को 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे। इस बीच उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने रिपोर्ट का खंडन जारी कर दिया है। बोर्ड ने साफ तौर पर कह दिया है कि आज 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी नहीं किए जाएंगे। बोर्ड ने कहा है कि फर्जी खबरें चलाई जा रही है। इन फर्जी खबरों में दावा किया गा था कि बोर्ड दोपहर 2 बजे नतीजे घोषित कर देगा।
