UP Board class 10, 12 Exam 2027: प्राइवेइट छात्रों के लिए अगले सत्र का परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी, 10वीं-12वीं के छात्र यहां देखें शेड्यूल

UP Board class 10, 12 Exam 2027: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के प्राइवेट छात्रों के लिए अगले शैक्षिक सत्र में बोर्ड परीक्षा से संबंधित फॉर्म भरने का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। नए सत्र में परीक्षा देने की तैयारी कर रहे छात्र यहां फॉर्म भरने का पूरा कार्यक्रम यहां देख सकते हैं

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 11:49 AM
परीक्षा फीस के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की डेडलाइन 5 अगस्त, 2026 है।

UP Board class 10, 12 Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके पहले कदम के तौर पर बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए आवेदन और फीस जमा करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। निजी छात्र के तौर पर आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स अपने परीक्षा फॉर्म तय फॉरवर्डिंग सेंटर्स के जरिए जमा कर सकते हैं।

परीक्षा फीस के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की डेडलाइन 5 अगस्त, 2026 है। बोर्ड ने शुल्क भुगतान, ट्रेजरी डिपॉजिट, डॉक्यूमेंट अपलोड, परीक्षार्थी सत्यापन और जमा की गई डिटेल में सुधार को कवर करने वाली एक विस्तृत टाइमलाइन भी जारी की है। डेडलाइन मिस करने वाले परीक्षार्थियों को 100 रुपये की लेट फीस देनी होगी।

ध्यान रखने वाली जरूरी तारीखें

आवेदन फॉर्म और परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख : 5 अगस्त, 2026

ट्रेजरी में परीक्षा शुल्क जमा करना : 10 अगस्त, 2026

शुल्क भुगतान और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की जानकारी अपलोड करना : 16 अगस्त, 2026


लेट फीस (Rs 100) जमा करने की आखिरी तारीख : 16 अगस्त, 2026

लेट फीस पेमेंट के बाद कैंडिडेट की जानकारी अपलोड करना : 20 अगस्त, 2026

कैंडिडेट की जानकारी वेरिफाई करना : 21 अगस्त से 31 अगस्त, 2026

करेक्शन और अपडेट विंडो : 1 सितंबर से 10 सितंबर, 2026

कैंडिडेट की फोटो लिस्ट और फंड लेटर जमा करना : 30 सितंबर, 2026

दूसरी जानकारी

10वीं कक्षा के निजी छात्रों के लिए परीक्षा फीस Rs 706.50 है। क्रेडिट सिस्टम के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 306.50 रुपये देने होंगे, जबकि अतिरिक्त विषय चुनने वालों को हर विषय के लिए 206.50 रुपये देने होंगे। वहीं, 12वीं कक्षा के निजी छात्रों और कृषि या वोकेशनल में फेल परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 806.50 रुपये तय की गई है। 12वीं कक्षा में अतिरिक्त विषयों के लिए फीस 206.50 रुपये प्रति विषय है। ज्यादा जानकारी के लिए, छात्रों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • प्राइवेट (व्यक्तिगत) उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसे भरें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें।
  • भरा हुआ आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क निर्धारित अग्रसारण (फॉरवर्डिंग) केंद्र में जमा करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद और दस्तावेज अपने पास सुरक्षित रखें।

CBSE Class 12 Supply Exam 2026: 29 जुलाई से 04 अगस्त के बीच ली जाएंगे 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।