UP Board exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षा में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस समय प्रैक्टिकल परीक्षा में व्यस्त चल रहे छात्रों को अब अपने एडमिट कार्ड के जारी होने का इंतजार है। एडमिट कार्ड एक बहुत जरूरी डॉक्युमेंट है, जिसे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जारी करता है। छात्रों को सभी बोर्ड परीक्षाओं में इसे अपने साथ परीक्षा केंद्र लेकर जाना होता है। इसके बिना उन्हें परीक्षा में प्रवेश की इजाजत नहीं मिलती।
