RBSE Board Exam 2026: 12वीं कक्षा की इन दो परीक्षाओं का बदला समय, जानें कब से शुरू हो रही है परीक्षा और देखें डेटशीट

RBSE Board Exam 2026: 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा इस साल 12 फरवरी से शुरू होने वाली है। लेकिन परीक्षा से कुछ दिन पहले बोर्ड ने दो परीक्षाओं के समय में बदलाव करने की घोषणा की है। बोर्ड ने इसके लिए छात्रों की बढ़ी हुई संख्या को कारण बताया है। आइए जानें किन विषयों की तारीख बदली है

अपडेटेड Feb 07, 2026 पर 2:19 PM
Story continues below Advertisement
ये विषय 12वीं कक्षा के कंप्यूटर साइंस इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस और चित्रकला हैं।

RBSE Board Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होने वाली है। लेकिन इससे पहले बोर्ड ने 12वीं कक्षा की दो परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। राजस्थान बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 12वीं के 2 पेपर के समय में बदलाव किया गया है। ये विषय 12वीं कक्षा के कंप्यूटर साइंस इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस और चित्रकला हैं। इनकी परीक्षा 17 फरवरी और 24 फरवरी को होनी है। पहले ये परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में होनी थी, मगर अब ये दोपहर में होंगी। बोर्ड सचिव ने कहा कि 17 और 24 फरवरी को केंद्र पर क्षमता से ज्यादा छात्रों के परीक्षा देने आने की जानकारी मिली थी। इसकी जांच कराई गई और फिर परीक्षा का समय बदला गया है।

इन दो पेपर का समय बदला

  • 12वीं कंप्यूटर साइंस और इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस की परीक्षा पहले 17 फरवरी को सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होनी थी। अब ये 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
  • 12वीं चित्रकला की परीक्षा पहले 24 फरवरी सुबह 8:30 बजे से 11:25 बजे तक होनी थी। अब ये दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

राजस्थान बोर्ड 12वीं डेटशीट

राजस्थान बोर्ड के नए 12वीं टाइम टेबल 2026 के अनुसार 12 बोर्ड की परिक्षाएं इस दिन आयोजित होगी।


12 फरवरी 2026- मनोविज्ञान

13 फरवरी 2026- अंग्रेजी अनिवार्य

14 फरवरी 2026- लोक प्रशासन

16 फरवरी 2026- भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिकी

17 फरवरी 2026- कंप्यूटर विज्ञान/इन्फार्मेटिक्स प्रैक्टिस

18 फरवरी 2026- संस्कृत साहित्य, संस्कृत वांगमय

19 फरवरी 2026- पर्यावरण विज्ञान

20 फरवरी 2026- हिंदी (अनिवार्य)

21 फरवरी 2026- दर्शनशास्त्र, सामान्य विज्ञान

23 फरवरी 2026- राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान

24 फरवरी 2026- चित्रकला

25 फरवरी 2026- गणित

26 फरवरी 2026- अंग्रेजी साहित्य, टाइपिंग (हिंदी)

27 फरवरी 2026- ऋगवेद/शुक्ल यजुर्वेद/कृष्ण यजुर्वेद/सामवेद/अथर्ववेद/न्याय दर्शन/वेदांत दर्शन/मीमांसा दर्शन/ जैन दर्शन/ निम्बार्क दर्शन/वल्लभ दर्शन / सामान्य दर्शन/रामानंद दर्शन/व्याकरण शास्त्र / साहित्य शास्त्र/पुराणेतिहास/धर्मशास्त्र/ज्योतिषशास्त्र/सामुद्रिक शास्त्र/वास्तु विज्ञान/पौरोहित्य शास्त्र

28 फरवरी 2026- अर्थशास्त्र/शीघ्र-लिपि हिंदी/शीघ्र-लिपि अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान

4 मार्च 2026- इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान

5 मार्च 2026- कंठ संगीत/नृत्य कथक/वाद्य संगीत

6 मार्च 2026- ऑटोमोटिव / सौन्दर्य एवं स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल / सूचना प्रद्यौगिकी व सुचना प्रद्यौगिकी की समर्पित सेवाएं/आईटी एवंआईटीएस / फुटकर बिक्री/ट्रेवल एंड टूरिज्म /परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सज्जा / इलेक्ट्रि एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली/प्लंबर, टेलिकॉम/बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विस इंश्योरेंस /कंस्ट्रक्शन/फूड प्रोसेसिंग

7 मार्च 2026- समाज शास्त्र

9 मार्च 2026- गृह विज्ञान

10 मार्च 2026- हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी साहित्य, प्राकृत भाषा, टाइपिंग (अंग्रेजी)

11 मार्च 2026- शारीरिक शिक्षा

Bihar Board 10th Exam 2026: परीक्षा केंद्र की दीवार फांदी तो दर्ज होगा क्रिमिनल ट्रेसपासिंग का केस, इन नियमों को गांठ बांध लें परीक्षार्थी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।