UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के एग्जाम 18 फरवरी से शुरू होंगे। इस बार परीक्षा में छात्रों को कई बदलाव देखने को मिलेंगे। पिछले कई वर्षों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह से नकल मुक्त बनाने के लिए कई सख्त बदलाव किए हैं। इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में भी कई बदलाव छात्रों को दिखाई देंगे। कई सारे बदलाव तो यूपी बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट को लेकर इस बार से जोड़े जा रहे हैं। इसमें रंगीन आंसरशीट से लेकर उसके हर पेज पर रोल नंबर लिखने तक विभिन्न परिवर्तन शामिल हैं।
