Get App

UP Board Exam 2026: 12वीं के प्रैक्टिकल की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक परीक्षा दे सकेंगे छात्र

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड से 12वीं कक्षा के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की लास्ट डेट 9 फरवरी से बढ़ा दी गई है। बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले 9 फरवरी को खत्म होनी थी। कुछ स्कूलों में छात्रों के प्रैक्टिकल समय पर पूरे नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद बोर्ड ने ये फैसला किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 11:08 AM
UP Board Exam 2026: 12वीं के प्रैक्टिकल की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक परीक्षा दे सकेंगे छात्र
इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा 13 फरवरी तक होगी।

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं राज्य के अलग-अलग स्कूलों में चल रही हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में इंटरमीडिएट कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला गया है। अब इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा 13 फरवरी तक होगी। पहले बोर्ड के दोनों चरणों की परीक्षाओं की आखिरी तारीख 09 फरवरी थी। यूपीएमएसपी को मिली जानकारी के अनुसार पहले और दूसरे चरण में कई स्कूलों में अब भी प्रैक्टिकल बाकी रह गए हैं। इसी को देखते हुए प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

बता दें, बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का पहला चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित होना था। लेकिन राज्य के कई स्कूलों में खराब मौसम की वजह से इस चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा आखिरी तारीख यानी 1 फरवरी के बीच पूरी नहीं हो सकी थी। इसलिए, उनके लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 फरवरी कर दी गई थी।

दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा नौ फरवरी तक संपन्न होनी थी। लेकिन इस चरण में भी कुछ स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं संपन्न नहीं हो सकीं। वहीं कुछ विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन अंक अपलोड नहीं किए जा सके हैं। इस बार कई केंद्रों पर प्रैक्टिकल परीक्षाओं के दौरान काफी हंगामा भी देखने को मिला है। बोर्ड इन सभी घटनाओं का संज्ञान लिया है और मामले की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूरी करने का आखिरी मौका

यूपी बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं को बढ़ाई गई अवधि में संपन्न कराने को लेकर प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने द्वारा जारी आदेश में कहा है कि बची हुई प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी तक संपन्न करके अंक भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करें। बोर्ड ने कहा है निर्धारित समय तक अंक अपलोड न करने के कारण यदि किसी परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है, तो उसके लिए संबंधित परीक्षक, प्रधानाचार्य और डीआईओएस जिम्मेदार होंगे।

CBSE Board Exams 2026: 17 फरवरी से शुरू हो रही है परीक्षा, आखिरी समय की परेशानियों से बचने के लिए गांठ बांध लें ये जरूरी बातें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें