UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ये परीक्षाएं विभिन्न मंडलों में दो चरणों में आयोजित होंगी। पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 के बीच होंगी। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 के बीच होंगी। हालांकि, इस बीच 29 और 30 जनवरी 2026 को कोई परीक्षाएं नहीं होगी, क्योंकि इसमें यूपीटीईटी परीक्षा होनी है। इस बार प्रैक्टिकल परीक्षा माघ मेले और मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के चलते देरी से आयोजित हो रही है।
