Bihar Board Exam 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का विस्तृत कार्यकम घोषित कर दिया है। इस साल बोर्ड परीक्षाओं के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल 28.30 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। खास बात ये है कि इस साल भी लड़कों के मुकाबले अधिक लड़कियों ने आवेदन किया है। बिहार बोर्ड के विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 तक एक ही शिफ्ट में होंगी। इसके बाद मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षाएं होंगी, जो 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 तक रोजाना दो शिफ्ट में होंगी। छात्र और अभिभावक सटीक समय और विषय कोड के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी की गई डेट शीट डाउनलोड करें।
बड़ी संख्या में हुआ छात्रों का पंजीकरण
कक्षा 10 : 15,12,963 छात्र
कक्षा 12 : 13,17,846 छात्र
इस बार भी लड़कियां रहीं आगे
कक्षा 10 : 7,85,829 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि लड़कों की संख्या 7,27,124 है। इस साल 10 ट्रांसजेंडर छात्र भी परीक्षा देंगे।
कक्षा 12 : 6,75,845 लड़कियों ने पंजीकरण कराया है। इस कक्षा में 6,42,001 लड़कों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस सकारात्मक बदलाव का श्रेय सरकार के लगातार प्रयासों और बदलते सामाजिक नजरिए को जाता है। उन्होंने कहा, ‘बिहार सरकार का लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने पर ध्यान देने का साफ नतीजा दिख रहा है। लड़कियां अब अपने भविष्य को लेकर ज्यादा मुखर और उत्सुक हैं, और इस साल के रजिस्ट्रेशन के आंकड़े इसका सबूत हैं।’
सिर्फ पटना में कुल 71,009 छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा देंगे। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में 73,963 उम्मीदवार शामिल होंगे। जिला प्रशासन मैट्रिक के लिए 70 परीक्षा केंद्र और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए 84 केंद्र बनाएगा। पूरे राज्य में, बोर्ड सभी 10वीं कक्षा के सभी छात्रों के लिए 1,699 परीक्षा केंद्र और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 1,762 केंद्र बनाएगा।
10वीं कक्षा का परीक्षा शेड्यूल
कक्षा 10 की परीक्षाएं दो शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।
12वीं कक्षा का विस्तृत कार्यक्रम
कक्षा 12 की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।