उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने चालू शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें प्रैक्टिकल से लेकर प्री बोर्ड और मुख्य परीक्षाओं तक का पूरा शेड्यूल दिया गया है। इसे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके मुताबिक 1 अप्रैल 2025 से शुरू हुए शैक्षणिक सत्र में सभी कक्षाओं को जनवरी 2026 के पहले हफ्ते तक अपना कोर्स पूरा करना होगा। परिषद ने 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल की तारीख भी घोषित कर दी है, जो 21 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक चलेंगे। छात्रों की लिखित परीक्षाएं फरवरी 2026 में शुरू होंगी।