Get App

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षा में 222 परीक्षा केंद्रों पर बेहद सख्त होंगे सुरक्षा के इंतजाम, 17 विषयों की परीक्षाओं पर भी निगरानी सख्त

UP Board Exam 2026: नकल, अनियमितत और धांधली रहित परीक्षा के लिए बोर्ड प्रशासन ने 222 परीक्षों को अति संवेदनशील घोषित किया है। प्रदेश भर में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 683 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। बोर्ड ने 17 विषयों की परीक्षाओं की भी सख्त निगराने के आदेश दिए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 11:53 AM
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षा में 222 परीक्षा केंद्रों पर बेहद सख्त होंगे सुरक्षा के इंतजाम, 17 विषयों की परीक्षाओं पर भी निगरानी सख्त
प्रशासन 18 जिलों को परीक्षा के लिए संवेदनशील घोषित कर चुका है।

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की शैक्षिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षाओं की परीक्षा में चाक-चौबंद सुरक्षा की तैयारी की जा रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले राज्य में बनाए गए 8033 परीक्षा केंद्रों में से 222 सेंटर्स को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं, राज्य के 683 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील सेंटर की सूची में डाला गया है। इस केंद्रों में परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रहेगी। साथ ही, 17 विषयों की परीक्षाएं उच्च और अति उच्च सतर्कता के स्तर पर कराई जाएंगी। बीते वर्षों में सामूहिक नकल, प्रश्नपत्र लीक के प्रयास के आरोपों को ध्यान में रखकर संवेदशील जिलों एवं विषयों को चिह्नित किया गया है।

इन परीक्षा केंद्रों पर नकल, पेपर लीक या किसी भी तरह की अनियमितता रोकने के लिए विशेष निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरे और उड़न दस्ते की व्यवस्था रहेगी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने संवेदनशील जिलों, विषयों और परीक्षा की पालियों की सूची/समय सारिणी मंडलायुक्तों, डीएम, पुलिस आयुक्त/एसएसपी/एसपी, क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजी है।

बता दें, प्रशासन पहले ही पिछले साल गड़बड़ी वाले 18 जिलों को परीक्षा के लिए संवेदनशील घोषित कर चुका है। इन जिलों में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा शामिल हैं। इसके अलावा बोर्ड ने कुछ तारीखों और विषयों की परीक्षाओं में भी अतिरक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। इस साल जिन विषयों की परीक्षा में विशेष सतर्कता बरती जानी है, उसमें हाईस्कूल के छह तथा इंटरमीडिएट के 11 विषय सम्मिलित हैं।

हाईस्कूल के जिन विषयों की परीक्षा में विशेष सतर्कता रहेगी, उनमें हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गृहविज्ञान, अंग्रेजी, विज्ञान और गणित शामिल है। जबकि इंटरमीडिएट के हिंदी, नागरिक शास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास, जीवविज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल एवं भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में विशेष निगरानी कराई जाएगी। बता दें, इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 52,30,297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 27,50,945 जबकि इंटरमीडिएट के 24,79,352 परीक्षार्थी शामिल हैं।

बोर्ड सचिव भगवति सिंह ने कहा कि, सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। एग्जाम पेपर और छात्रों की आंसरशीट रखने वाले स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर भी पैनी नजर रहेगी। उन्होंने नकल माफिया एवं असामाजिक तत्वों को पहले ही चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही, जिलाधिकारियों से अपनी अध्यक्षता में व्यवस्था की समीक्षा करने और सुनिश्चित करने की अपील की है। परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों के खिला।फ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आजीवन कारावास तक तथा एक करोड़ रुपया तक जुर्माना का प्रविधान है।

UP Board Exam 2026:18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने जारी किया हिंदी का मॉडल पेपर, जानें अन्य विषयों के मॉडल पेपर कैसे डाउनलाड करें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें