UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की शैक्षिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इसे देखते हुए यूपी बोर्ड ने हिंदी का मॉडल पेपर जारी किया है। यूपी बोर्ड ने मॉडल पेपर जारी करने की जानकारी अपने आधिकारिक X हैंडल से दी।
इसके साथ ही बोर्ड ने सभी विषयों का मॉडल पेपर भी जारी करने की घोषणा की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट UPmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अपनी तैयारी मजबूत कर सकते हैं।
बोर्ड की तरफ से जारी मॉडल पेपर छात्रों की तैयारी में और मदद करेंगे। इनका अभ्यास करने से छात्रों को परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का, उनके लिए मिलने वाले अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। समय सीमा में अभ्यास करने से उन्हें टाइम मैनेजमेंट करने में मदद मिलेगी। मॉडल पेपर को अपनी तैयारी में शामिल करने से छात्रों को बेहतर प्राप्त हो सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें यूपी बोर्ड परीक्षा के मॉडल पेपर
यूपी बोर्ड परीक्षा मॉडल पेपर डाउनलोड के लिए ये रहा टिप्स
कब होगी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी 2026 हिंदी विषय के साथ होगा और इसका समापन 12 मार्च 2026 को कृषि की परीक्षा के साथ होगा। यह परीक्षाएं दो पालियों में होंगी पहली सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक।