Get App

UP Board Exam 2026: पहले चरण के प्रैक्टिकल अब 4 फरवरी तक होंगे, जिन छात्रों की छूट गई थी परीक्षा उनके लिए सुनहरा मौका

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं। बोर्ड ने पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा खत्म होने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाकर 4 फरवरी कर दिया है। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिनकी परीक्षाएं किसी कारणवश छूट गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 7:27 PM
UP Board Exam 2026: पहले चरण के प्रैक्टिकल अब 4 फरवरी तक होंगे, जिन छात्रों की छूट गई थी परीक्षा उनके लिए सुनहरा मौका
पहले चरण की परीक्षा को 4 फरवरी तक विस्तारित करने का फैसला लिया है।

UP Board Exam 2026: इस समय यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं) की पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के आदेश के अनुसार, प्रथम चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की अंतिम तिथि अब 1 फरवरी से बढ़ाकर 4 फरवरी 2026 कर दी गई है. इस फैसले से उन हजारों छात्रों ने राहत की सांस ली है, जिनकी परीक्षाएं किसी कारणवश छूट गई थी। बोर्ड ने यह फैसला उन छात्रों और स्कूलों को देखते हुए लिया है, जिनकी प्रैक्टिकल परीक्षा तकनीकी कारणों या खराब मौसम की वजह से छूट गई थी। बोर्ड का यह फैसला खासतौर पर आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद (अयोध्या), आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के परीक्षार्थियों के लिए लागू होगा।

इसलिए लिया तारीख बढ़ाने का फैसला

बोर्ड को कई जिलों के केंद्रों से पहले चरण के छात्रों के प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने की सूचना मिली थी। बोर्ड ने छात्रों के भविष्य और उनके एक साल को ध्यान में रखते हुए, अंतिम अवसर देने का फैसला किया है। इसलिए पहले चरण की परीक्षा को 4 फरवरी तक विस्तारित करने का फैसला लिया है।

यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल देने से चूके छात्र अब ये करें

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के जिन छात्रों का प्रैक्टिकल छूट गया है, उन्हें तुरंत ये काम कर लेने चाहिए :

सब समाचार

+ और भी पढ़ें