Get App

UP Board Exam 2026: बोर्ड ने 896 शिक्षकों के परीक्षा में शामिल होने पर लगाई रोक, जानें क्या है पूरा मामला

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिए परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ शिक्षकों के परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है। बोर्ड ने प्रतिबंधित शिक्षकों की सूची आधिकारिक तौर पर सभी जिला स्कूल निरीक्षकों को भी भेज दी है। जानिए पूरा मामला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 11:26 AM
UP Board Exam 2026: बोर्ड ने 896 शिक्षकों के परीक्षा में शामिल होने पर लगाई रोक, जानें क्या है पूरा मामला
896 शिक्षकों को शामिल होने से रोकने का निर्देश दिया है।

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) से 2026 में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। यूपी बोर्ड के छात्रों की थ्योरी परीक्षा जहां 18 फरवरी से शुरू होगी, वहीं 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी से होंगी। बोर्ड प्रशासन परीक्षाओं में किसी भी तरह की अनियमितता या नकल रोकने के लिए सभी तरह के प्रयास कर रहा है। इसके मद्देनजर बोर्ड ने परीक्षाओं में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को लेकर कड़े फैसले लिए हैं।

इनमें, जहां 896 शिक्षकों को शामिल होने से रोकने का निर्देश दिया है। वहीं, कुछ शिक्षकों की परीक्षा ड्यूटी को इस साल बहाल करने का भी फैसला किया है। राज्य में सबसे ज्यादा प्रतिबंधित शिक्षक प्रयाराज क्षेत्रीय कार्यालय के हैं। इसके अलावा 70 शिक्षकों पर बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। बोर्ड ने सभी जिला स्कूल निरीक्षकों को प्रतिबंधित शिक्षकों की सूची आधिकारिक तौर पर भेज दी है, ताकि पूरे राज्य में आदेश का सख्ती से पालन हो सके।

बोर्ड ने यह बड़ा प्रशासनिक कदम 24 जनवरी से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाओं से ठीक पहले उठाया है। बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि प्रतिबंधित शिक्षकों में से किसी को भी परीक्षा से संबंधित कोई भी ड्यूटी नहीं दी जाएगी, जिसमें इनविजिलेशन, सुपरविजन या आंसर शीट का मूल्यांकन शामिल है।

प्रतिबंधित शिक्षकों को कोई परीक्षा ड्यूटी नहीं

बोर्ड के निर्देश के अनुसार, प्रतिबंधित शिक्षकों की परीक्षा प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं होगी। उन्हें परीक्षा इनविजिलेटर, परीक्षक, केंद्र सुपरवाइजर या आंसर शीट के मूल्यांकनकर्ता के रूप में काम करने की अनुमति नहीं होगी। इस आदेश का मकसद 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक पारदर्शी, निष्पक्ष और बिना किसी गड़बड़ी वाली परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करना है।

सबसे ज्यादा प्रतिबंधित शिक्षक प्रयागराज में

बोर्ड द्वारा जारी सूची में शामिल सबसे ज्यादा प्रतिबंधित शिक्षक प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के हैं। यहां के जिसमें 241 शिक्षकों पर रोक लगाई गई है। इनमें से भी प्रयागराज में 70 शिक्षकों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे उन्हें भविष्य में किसी भी परीक्षा से संबंधित काम में अनिश्चित काल के लिए शामिल होने से रोका गया है। अन्य क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में प्रतिबंध लगाए गए हैं :

सब समाचार

+ और भी पढ़ें