Bihar Board 12th Practical Exam: 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम कल से होंगे शुरू, एडमिट कार्ड लेने की आखिरी तारीख आज

Bihar Board 12th Practical Exam: बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। ये प्रवेश पत्र आज यानी 9 जनवरी तक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। आज इन्हें प्राप्त करने की आखिरी तारीख है

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
बोर्ड ने 30 दिसंबर को 12वीं बोर्ड के प्रैक्टिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे।

Bihar Board 12th Practical Exam: बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) के छात्रों के प्रैक्टिकल परीक्षाएं कल यानी 10 जनवरी से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी कर दिए हैं। छात्र इन्हें अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। इनके बिना छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। खास बात ये है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड सिर्फ उन्हें छात्रों के लिए जारी किए गए हैं, जो सेंटअप परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें शामिल नहीं होने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं।

कल से शुरू होने वाले प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए राज्य का परीक्षा बोर्ड पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटा हुआ है। परीक्षा को नकल और गड़बड़ी मुक्त बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए बोर्ड ने 30 दिसंबर को 12वीं बोर्ड के प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे। साथ ही, छात्रों और स्कूलों को निर्देश दिए थे कि परीक्षा से संबंधित जानकारियां छात्रों तक समय से पहुंचाई जाएं और छात्र एडमिट समय से प्राप्त कर लें। छात्रों प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड पर दी गई सभी डिटेल्स को समय रहते वेरिफाई करें, क्योंकि इस डॉक्यूमेंट के बिना परीक्षा में एंट्री नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड लेने की आखिरी तारीख आज

12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक होंगी। लेकिन बोर्ड की वेबसाइट पर इसके एडमिट कार्ड 9 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा, जहां से छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, सब्जेक्ट कोड और अन्य ज़रूरी डिटेल्स जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत स्कूल को देनी चाहिए।

इन छात्रों के एडमिट कार्ड जारी नहीं

खास बात ये है कि एडमिट कार्ड सिर्फ सेंटअप परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया है। जो परीक्षार्थी सेंटअप परीक्षा में सफल नहीं हुए या शामिल नहीं हुए हैं, वे प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इसके अलावा स्कूल से निष्काषित छात्र और गैर हाजिर छात्रों का भी एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है।


दिव्यांग छात्रों के लिए बोर्ड ने दिए निर्देश

बिहार बोर्ड के निर्देशानुसार दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक की सुविधा लेने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी स्तर से अनुमति लेनी होगी। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर परीक्षार्थी परीक्षा समिति के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

UP Board Pre-Board 2026: आज से शुरू हुआ बोर्ड परीक्षा का रिहर्सल, जानें प्री-बोर्ड के पहले दिन 10वीं-12वीं के छात्रों ने कौन सी परीक्षा दी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।