Bihar Board 12th Admit Card 2026: आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड जल्द जारी करेगा इंटरमीडिएट के एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Bihar Board 12th Admit Card 2026: बिहार बोर्ड राज्य में इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जल्द जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड किए जाएंगे, जहां से छात्र उसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे।

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 10:54 AM
Story continues below Advertisement
बोर्ड एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.com पर जारी कर सकता है।

Bihar Board 12th Admit Card 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को थ्योरी परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार है। खबर है कि बोर्ड जल्द ही ये एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.com पर जारी कर सकता है। राज्य में 12वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी थ्योरी परीक्षा का प्रवेश पत्र यहां पर देख सकते हैं और डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

बोर्ड ने मंगलवार, 6 जनवरी को मैट्रिक (10वीं कक्षा) के छात्रों के फाइनल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी किया है। इससे पहले इंटरमीडिए छात्रों के प्रायोगिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया था। बता दें, 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम 10 जनवरी से 20 जनवरी के बीच होंगे। वहीं, छात्र अपने एडमिट कार्ड 09 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की थ्योरी एग्जाम 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

बिहार बोर्ड नियमानुसार, छात्र सीधे वेबसाइट से थ्योरी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। इसके लिए एक निर्धारित प्रक्रिया है, जो इस तरह है -

स्कूल लॉगिन : स्कूल के प्रिंसिपल अपनी User ID और Password का उपयोग करके ऑफिशियल पोर्टल seniorsecondary.biharboardonline.com पर लॉगिन करेंगे।

डाउनलोड : लॉगिन करने के बाद, वे सभी छात्रों के एडमिट कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करेंगे।


हस्ताक्षर और मोहर : एडमिट कार्ड प्रिंट करने के बाद, उस पर स्कूल के प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर होना अनिवार्य है।

छात्रों को वितरण : छात्र अपने स्कूल या कॉलेज जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

ये जानकारियां एडमिट कार्ड में जरूर देखें

एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद, छात्र नीचे दी गई इन जानकारियों को अच्छे से चेक करें। साथ ही, अपनी रजिस्ट्रेशन स्लिप से चेक करें।

  • छात्र का नाम और माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • एग्जाम सेंटर का नाम और पता
  • सब्जेक्ट की लिस्ट और एग्जाम डेट/ शिफ्ट

परीक्षा के दिन के लिए निर्देश

  • समय का ध्यान : एग्जाम शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचें।
  • जरूरी दस्तावेज : अपना ओरिजिनल एडमिट कार्ड और एक स्कूल आईडी कार्ड साथ रखें।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं : एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।

CBSE Exam: परीक्षा का तनाव कम करने के लिए बोर्ड ने शुरू की फ्री साइको सोशल काउंसिलिंग, जारी किया टोल फ्री नंबर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।