UP Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा का समय सभी परीक्षार्थियों के लिए काफी तनाव भरा होता है। सभी छात्र-छात्राएं कई तरफा दबाव से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में अगर उन्हें कोई ऐसा सहारा मिल जाए जो रिवीजन में उनकी मदद कर दे, तो उनके लिए काफी सुकून भरा होगा। ऐसी ही एक पहल उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा मंडल में की गई है। यहां यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए रैपिड रिवीजन रेल लॉन्च की है। इसमें सभी विषयों के नोट्स पीडीएफ रूप में उपलब्ध हैं। यह निशुल्क उपलब्ध होगी। आगरा मंडल ने ये पहल छात्रों की बोर्ड परीक्षा की अच्छी तैयारी कराने के लिए की है।
